Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Intercaste Marriage Controversy: समाज के गुस्से और प्रतिष्ठा के डर से पिता ने किया जीवित बेटी का अंत... UP News: 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते' के मंत्र से समृद्ध हो रहा यूपी, सीएम योगी ने गिनाईं महिला सशक्ती... Noida Extension Traffic Jam: गौर सिटी गोलचक्कर और एक मूर्ति चौक पर रेंगते नजर आए वाहन, स्थानीय लोग प... UGC Equity Regulation 2026: बीजेपी नेता राजेश मिश्रा ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग, बत... Maharashtra Murder Mystery: इंजीनियरिंग छात्रा तरन्नुम नाइक की सनसनीखेज हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार Tushar Gandhi Detained: अगस्त क्रांति मैदान जा रहे तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने रोका, अभिनेता इमरान... Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव

आराम कर रही थी छात्रा, पीछे से आ गया सहेली का बड़ा भाई… कमरा बंद कर किया गंदा काम

61

बिहार के मोतिहारी में एक छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां एक छात्रा अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी में गई थी. वहां सहेली के भाई ने उसे नशाली पदार्थ पिलाया और उसके साथ रेप किया. छात्रा की उम्र 16 साल है और वह दसवीं में पढ़ती है. मामला जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है. सहेली के भाई ने पहले छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया फिर उसे धमकी भी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगा.

सहेली की बर्थडे पार्टी में गई छात्रा को आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला मिलाकर पिला दिया, इसके बाद मौके का फायदा उठाकर उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती की. सहेली के बड़े भाई और आरोपी का नाम परवेज आलम है. परवेज की छात्रा पर काफी पहले से बुरी नजर थी. जब छात्रा घर आई तो उसे मौका मिल गया. नशीली कोल्डड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा.

कमरे में आराम कराने ले गई थी सहेली

छात्रा की सहेली उसे अपने कमरे में आराम कराने ले गई. इस दौरान सहेली के बड़े भाई ने उसके साथ बलात्कार किया साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया. जब लड़की को होश आया तो बलात्कारी ने उसको धमकी भी दी की अगर उसने इस बात की जानकारी किसी को दी तो इस अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा. घटना के पांच दिन बाद वायरल वीडियो छात्रा के पिता को मिला. इसके बाद घर में कोहराम मच गया. इसके बाद पीड़िता के बयान पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई.

आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस ने छात्रा का बयान लेने के बाद उसका मेडिकल करवाया. इस मामले में भाई और उसकी बहन को आरोपी बनाया गया है, जिसके बाद मोतिहारी एस पी.कांतेश मिश्रा ने महिला थानाध्यक्ष कीर्तिका कुमारी के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है. टीम दोंनो भाई-बहन को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.