Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

फैन्स की बल्ले-बल्ले! श्रद्धा कपूर के कैरेक्टर पर बनेगी एक अलग फिल्म, Stree के नाम से लेकर इन सभी रहस्यों से उठेगा परदा

51

बॉक्स ऑफिस पर Stree 2 ने अपना गजब का जलवा बिखेरा हुआ है. पहले हफ्ते में ही इस फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और साथ में रिलीज हुई फिल्म Vedaa और Khel Khel Mein को भी पछाड़ दिया है. ‘स्त्री 2’ ने थिएटर में लोगों को डराने के साथ ही खूब हंसाने का भी काम किया है. हालांकि, यह फिल्म आखिर में एक इंटरेस्टिंग मोड़ पर आकर खत्म कर दी गई है, जिसके बाद से लोग इस फिल्म के अगले पार्ट को लेकर अभी से ही इंतजार करने लगे हैं.

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की एक्टिंग को देखने के लिए ऑडियंस थिएटर का चक्कर लगाते नहीं थक रही है. ‘स्त्री 2’ में इस बार जहां फिल्ममेकर्स ने कई राज से पर्दा उठाया तो वहीं इसके साथ ही कुछ मिस्ट्री भी क्रिएट कर दी है. साथ ही साथ इसमें अक्षय कुमार और वरुण धवन ने भी कैमियो किया है. इनके भी कैरेक्टर्स में एक मिस्ट्री बनाई गई है, जो कि Stree 3 में देखने को मिल सकती है. इस पार्ट में लोगों के सामने स्त्री का चेहरा आ चुका है और ऑडियंस को स्त्री और श्रद्धा के बीच का रिश्ता भी पता लग गया है.

श्रद्धा का नाम अभी नहीं किया रिवील

फिल्म में सबसे ज्यादा मिस्ट्री श्रद्धा कपूर के कैरेक्टर को लेकर बनाई गई थी, जिसमें से कुछ को तो इस बार खत्म कर दिया गया है, लेकिन आगे अभी बहुत कुछ बाकी भी है. ‘स्त्री 2’ के आखिरी सीन में राजकुमार यानी विकी जब श्रद्धा से उनका नाम पूछता है तो वो उसके कान में नाम बताती हैं, पर ये पहेली भी अभी तक सुलझी नहीं है. क्योंकि विकी ने इस पार्ट में श्रद्धा का नाम रिवील नहीं किया है. हाल ही में फिल्म के राइटर नीरेन भट्ट ने श्रद्धा कपूर के किरदार को लेकर एक नया खुलासा करते हुए लोगों का इंतजार थोड़ा सा तो कम कर ही दिया है. वो आखिर में श्रद्धा ने विकी के कान में कौन सा नाम बताया होगा, श्रद्धा वरुण के साथ होगी या राजकुमार के साथ…ऐसे बहुत से सवालों का जवाब जल्द ही मिल जाएगा.

स्पिन ऑफ बनाने की मिली कंफर्मेशन

नीरेन ने श्रद्धा के बिना नाम वाले किरदार पर एक स्पिन ऑफ स्टोरी बनाने की कंफर्मेंशन दे दी है. जल्द ही स्त्री में श्रद्धा के सारे राज से पर्दा उठ जाएगा. हालांकि, लोगों को इसके लिए अभी भी थोड़ा इंतजार करना होगा. आने वाले इस स्पिन ऑफ में श्रद्धा के किरदार को और डीटेल में दिखाया जाएगा. नीरेन ने जूम के साथ किए गए इंटरव्यू में इसके बारे में बात की है. उन्होंने कहा, “स्त्री में श्रद्धा के कैरेक्टर का नाम न बताने के पीछे भी कई राज हैं, जिसे हम अभी बता नहीं सकते हैं. हम स्त्री की बेटी पर भी एक कहानी ढूंढ रहे हैं और हमने आगे की प्लानिंग भी की हुई है, लेकिन मैं आपको ये नहीं बता सकता हूं कि मैडॉक फिल्म्स में अभी क्या पक रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “अभी मैं आपको केवल इतना ही बता सकता हूं कि फिल्मों के सभी किरदार हमें बहुत पसंद हैं और हम उनकी कहानी को भी आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं अब वो कैसे, कब और किन फिल्मों के जरिए होगा उसके बारे में मुझे अभी कुछ भी पता नहीं है… लेकिन वो आएंगे.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.