Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

RG कर मेडिकल कॉलेज में चलता था गुंडाराज, प्रिंसिपल के इशारे पर होती थी वसूली… डिप्टी सुपरिटेंडेंट का सनसनीखेज दावा

25

कोलकाता रेप मर्डर केस से सवालों के घेरे में आए RG कर मेडिकल कॉलेज को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब कॉलेज के ही डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. उत्पल ने जो दावा किया है वह बहुत ही चौंकाने वाला है. उनका दावा है कि मेडिकल कॉलेज में गुंडाराज चलता था. उनका आरोप है कि प्राचार्य संदीप घोष की शह पर ही अवैध वसूली की जाती थी.

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इस मामले को लेकर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. सीबीआई भी लगातार संदीप घोष से पूछताछ कर रही है. इस बीच कॉलेज के ही डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने पूर्व प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने तकरीबन एक हजार पन्नों का काला चिट्ठा स्वास्थ्य विभाग को सौंपा है.

पार्किंग वालों, दुकानदारों से वसूली करते थे प्रिंसिपल

एसोसिएशन ऑफ हेल्थ सर्विस डॉक्टर्स बंगाल (एएचएसडीडब्ल्यूबी) के सचिव और सर्जन डॉ. उत्पल बंद्योपाध्याय ने टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत में बताया कि स्वास्थ्य विभाग को उन्होंने जो दस्तावेज सौंपे हैं उसमें आरोप लगाया है कि पूर्व प्रिंसिपल पार्किंग वालों से वसूली, दुकानदारों से वसूली, मेडिकल कचरे में भ्रष्टाचार, दवाओं में वसूली यह सब करता है. उनका यह भी आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल का गिरोह ही यह तय करता है कि किसे पास करना है और किसे फैल. बाद में पैसे लेकर फेल को पास कर दिया जाता है.

प्रिसिंपल का है पॉलिटिकल लिंक

डॉक्टर बंदोपाध्याय ने बताया कि (प्रिंसिपल का काफी मजबूत पॉलिटिकल लिंक है कई बार इसके खिलाफ आरोप लगाए गए, लेकिन हर बार राजनीतिक दबाव की वजह से कोई सुनवाई नहीं हुई.

पहले भी लगते रहे हैं आरोप

इससे पहले भी प्रिंसिपल संदीप घोष पर आरोप लगते रहे हैं, पिछले दिनों कॉलेज में एक डॉक्टर का ऑडियो भी वायरल हुआ था, उसमें भी संदीप घोष पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. लेडी डॉक्टर के वायरल हुए इस ऑडियो में आशंका जाहिर की गई थी कि ट्रेनी डॉक्टर मामले से भी पूर्व प्रिंसिपल का सीधा लिंंक है. इससे पहले दो डॉक्टरों की बातचीत के ऑडियो में भी संदीप घोष पर आरोप लगाए गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.