Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

इंदौर की बड़गोंदा पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपियों को पकड़ा, पूछताछ जारी

45

इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गरीब वर्ग के लोगों को पैसे और इलाज देने के नाम पर धर्म परिवर्तन करने का प्रलोभन दिया जा रहा था। हिंदू धर्म के विरोध में भड़काते हुए ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया जाता था, बडगोंडा पुलिस ने एक फरियादी की शिकायत पर एक महिला सहित 6 पुरुषों को हिरासत में लिया है। दरअसल आपको बता दें बड़गोंडा क्षेत्र में गरीब वर्ग के हिंदू परिवारों को कुछ पैसे देकर प्रलोभन दिया जा रहा था, गरीब हिंदू महिलाओं को चंद पैसे का लालच दिया जाता था और उनको काम काज दिलाने के नाम हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जाता था।

 फिर उन परिवारों को हिंदू से ईसाई धर्म में कन्वर्ट किया जा रहा था, इसी कड़ी में एक युवक के मध्यम से पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक महिला और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया है, जो धर्म परिवर्तन करवाने का काम कर रहे थे।

इस पूरे मामले में डीएसपी चौधरी ने बताया की, बड़गोंदा थाना क्षेत्र में बाडिया गांव में एक महिला राखी पर अपने मायके आई हुई थी, जिसने युवक को धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाया और प्रलोभन देते हुए ईसाई धर्म के बारे में बताया और कुछ पैसे देने और अन्य चीजों का लालच दिया था, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.