Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

कोलकाता केस: CBI की रडार पर ASI अरूप दत्ता, आरोपी संजय रॉय का रहा है करीबी, फोटो भी आई सामने

84

9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुए हत्याकांड को लेकर देशभर में आक्रोश है. हत्या को 11 दिन हो गए हैं. लेकिन पुलिस ने अभी तक इस बात को साफ नहीं किया है कि पीड़िता के साथ रेप हुआ या फिर गैंगरेप? हालांकि पीड़िता के परिवार वाले लगातार यही कह रहे हैं कि ये काम किसी एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता. इस केस में अभी तक संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है, जिससे लगातार पूछताछ जारी है और उसके अलग-अलग टेस्ट कराए जा रहे हैं. इसके साथ ही कई और लोग इसी केस में सीबीआई के रडार पर हैं.

20 अगस्त को संजय रॉय के करीबी एएसआई अरूप दत्ता को सीबीआई ने तलब किया था. उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था. जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसमें वो मीडिया के सवालों से जान छुड़ाकर भागते हुए नजर आ रहे थे, जैसे ही उनसे सवाल करने की कोशिश की गई वो बचते हुए सीबीआई के दफ्तर में घुस गए. अब अरूप दत्ता की संजय रॉय के साथ एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि अरूप दत्ता आरोपी संजय रॉय के कितने करीबी हैं.

संजय रॉय-अरूप दत्ता का सबंध

ASI अनुप दत्ता से CBI ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की. उनके बयान की जांच की जा रही है. उनको दोबारा पूछताछ के बुलाया जा सकता है. CBI ने ASI अरूप दत्ता से उनके साथ संजय रॉय के संबंधों के बारे में पूछताछ की. उनसे सवाल किए गए कि उन्होंने अस्पताल में संजय रॉय को आवाजाही की इजाजत दी थी? उन्हें अपराध का पता कब चला? इसके साथ ही CBI ने उस पुलिस बैरक की फॉरेंसिक जांच भी की थी, जहां इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद संजय रॉय सोया था.

सिविल वॉलिंटियर संजय रॉय

जो तस्वीर सामने आई है. उसमें संजय रॉय सबसे सामने सेल्फी लेता हुआ नजर आता है और उनके अपॉजिट साइड में काली टीशर्ट में एएसआई अरूप दत्ता दिखाए दे रहे हैं. हालांकि दोनों के तस्वीर में और लोग भी नजर आ रहे हैं. संजय रॉय और अरुण दत्ता के बीच क्या रिश्ता है इस तस्वीर से पता चलता है. संजय रॉय को 2019 में आपदा प्रबंधन समूह के लिए सिविल वॉलिंटियर के रूप में भर्ती किया गया था, लेकिन उसने वहां कभी काम नहीं किया. उसने कोलकाता पुलिस वेलफेयर बोर्ड के लिए काम करना शुरू किया.

CBI की रडार पर पूर्व प्रिंसिपल

कोलकाता के इस केस में सीबीआई ने अरूप दत्ता के बारे में तफ्तीश की थी. FSL की टीम ने अरूप दत्ता के खिलाफ कुछ सबूत जुटाए थे. इस केस में एक-के-बाद एक लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. इसमें संजय रॉय और अरूप दत्ता के अलावा आरजी कर मेडिकल अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है. उन पर आरोप है कि उन्होंने इस जघन्य अपराध को सुसाइड में बदलने की कोशिश तो की ही, साथ ही उन्होंने पीड़िता की पहचान भी उजागर कर दी. पूर्व प्रिंसिपल ने इस घटना के 4 दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.