Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ... इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायो... कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बाल संरक्षण गृह के बच्चों के साथ मनाई अनोखी दीपावली, बांटी खुशियां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, बगिया निवास पर गूंजी खुशियां— प्रधानमंत्री ... दुर्ग के जंजगिरी गांव में गौरा गौरी पूजा में शामिल हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल, निभाई सोटा प्रहार की प... छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में सनसनीखेज वारदात, कार की चाभी नहीं मिलने पर पड़ोसी ने गाड़ी में लगाई आग छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में दीपावली की रात कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाके में मचा हड़कं... छत्तीसगढ़ में दीपावली पर चमका रिकॉर्ड, बिजली की मांग बढ़कर पहुंची 4739 मेगावाट— निर्बाध आपूर्ति जारी कांकेर के चारामा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार में चल रहे जुए के फड़ पर छापा— 16 जुआरी गि... एमसीबी जिले में महिलाओं ने श्रद्धा के साथ मनाया सोमवती अमावस्या का पर्व, पीपल के पेड़ की पूजा कर मां...

बार-बार टूट जा रहा था बेटी का रिश्ता, महिला शिकायत लेकर पहुंची… दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटा

43

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का एक मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ दबंग एक महिला को लाठी डंडों से पीट रहे है. वायरल वीडियो बरहज थाना क्षेत्र के मोहराव गांव का बताया जा रहा है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक युवती को लाठी डंडों से पीटा जा रहा है और वह जोर-जोर से रो रही है. उसके बाद भी ये दबंग महिला और युवती के ऊपर लाठी डंडे बरसाने से बाज नहीं आ रहे हैं.

मारपीट की घटना में युवती और महिला गंभीर रुप से घायल हो गई हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

शिकायत करने पहुंची थी पीड़ित महिला

जानकारी के मुताबिक महिला और युवती के साथ मारपीट कर रहे दबंगों में से एक के घर पीड़ित महिला शिकायत लेकर गई हुई थी. महिला ने कहा कि आपके घर का लड़का मेरी लड़की की शादी कहीं तय नही होने दे रहा है. घर पर आकर जबरदस्ती लड़की के साथ छेड़खानी भी करता है. जब मेरी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था तो वह जोर से चिल्लाने लगी. आवाज सुनकर हम पहुंचे तो दबंग आरोपी वहां से फरार हो गया.

महिला पर दबंगों ने बरसाए लाठी-डंडे

पीड़ित महिला के शिकायत करने से दबंग के परिवार के सदस्य नाराज हो गए. नाराजगी इस कदर हो गई कि ये दंबग महिला के साथ कहा सुनी करने लगे. इसी दौरान दबंगों ने महिला की लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पीड़ित महिला ने मामले की बरहज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना को लेकर देवरिया अपर पुलिस अधीक्षक भीम कुमार गौतम ने बताया कि जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के गांव मोहराव में गांव के ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मार पीट करने की शिकायत की है. इस संबंध में उचित धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.