Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

‘मेरे पिता के पर FIR करके उन्हें जेल में बंद करो’ पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचा 6 साल का मासूम, जानिए क्या थी वजह

37

धार: आज के आधुनिक युग में मां-बाप जितने हाईटेक हैं उससे कहीं ज्यादा उनके बच्चे हाईटेक हो गए हैं। बच्चे मां-बाप से दो कदम आगे ही चल रहे हैं। लेकिन ये आधुनिकता मां-बाप पर ही भारी पड़ जाएगी ये किसी ने नहीं सोचा होगा। तभी तो डांटने से नाराज होगा महज 6 साल का लड़का अपने पिता के खिलाफ शिकायत करने थाने जा पहुंचा। हैरानी की बात तो ये है कि जिस थाने की चौखट चढ़ने से बड़े-बड़े डरते हैं वहां 6 साल का लड़का अकेले ही जा पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मासूम को आश्वासन देकर घर भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरअसल बच्चे को पिता का डांटना पसंद नहीं आया, फिर क्या था, मासूम ने इस बात को दिल पर ले लिया और घर के समीप कुछ ही दूरी पर चौकी होने से रोते हुए जा पहुंचा। बच्चे को थाने में देखकर वहां मौजूद सहायक उप निरीक्षक गोरेलाल शुक्ला ने उसे कुर्सी पर बिठाया और उसकी नाराजगी की वजह पूछी। मासूम बच्चे ने रोते हुए बयां किया कि उसके पिता ने मारा है, आए दिन नदी के पास और सड़क की तरफ नहीं जाना है कहकर डांटते हैं। इसी को लेकर पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने आया हूं।

मासूम ने एसआई से निवेदन करते हुए कहा कि मेरी रिपोर्ट लिखकर मेरे पिता को थाने में बंद करो। इस दौरान मासूम बच्चे की बातें सुनकर चौकी में मौजूद सभी पुलिसकर्मी दंग रह गए और पुलिस ने मासूम की पूरी बात सुनी और लाड़ प्यार से समझाइश दी गई की रोज स्कूल जाना और मस्ती नहीं करना। हम आपके पिताजी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हालांकि चौकी प्रभारी अश्विन चौहान द्वारा बच्चे के घर पर पहुंचकर पिता को भी समझाइश देकर हिदायत दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.