Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

कजरी तीज के दिन क्या करें और क्या नहीं, कैसे मिलेगा सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद?

21

Kajri Teej Vrat 2024: हिन्दू धर्म में कजरी तीज का व्रत विवाहित महिलाओं के पति की लंबी और कुंवारी कन्याओं के मनचाहा वर पाने के लिए जाना जाता है. इस व्रत में सभी महिलाएं और कुंवारी कन्याएं भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करती हैं. अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करती हैं. कजरी तीज का पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतिया तिथि को हर साल मनाया जाता है. इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद कैसे प्राप्त होगा.

इस साल 2024 में कजरी तीज 22 अगस्त, गुरुवार को मनाई जाएगी. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और विधि विधान से शिव-शक्ति की पूजा करती हैं. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से घर में खुशहाली आती है और संतान सुख की प्राप्ति भी होती है.

कजरी तीज के दिन क्या करें?

  • कजरी तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें.
  • महिलाएं व्रत रखें और भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करें.
  • महिलाओं को मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए रुद्राक्ष की माला जरूर धारण करें.
  • इस दिन व्रत रखने और पूजा के साथ बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें.
  • घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए व्रती महिलाएं पूजा करने के बाद कन्याओं को भोजन कराएं.

कजरी तीज के दिन क्या न करें?

  • कजरी तीज के दिन महिलाओं को सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए.
  • कजरी तीज के दिन पति से झगड़ा और कलह-क्लेश भूल से भी न करें. इससे घर की तरक्की रुक जाती है.
  • इस दिन आप व्रत रख कर शिव-शक्ति की पूजा करती हैं, ऐसे में चुगली, निंदा और बुराई नहीं करें.
  • इस दिन जो महिलाएं व्रत रख रही हैं, उन्हें झाड़ू लगाने से बचना चाहिए. इससे घर में धन की कमी होती है.
  • कजरी तीज पर व्रती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए, बल्कि भजन-कीर्तन करना चाहिए.

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय

  • कजरी तीज के दिन पूजा करते समय अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें.
  • शिव पार्वती की मूर्ति की पूजा करते समय उनके सुखी वैवाहिक जीवन को याद करें.
  • अपने पति को कोई अच्छा उपहार दें. इस दिन अपने पति के साथ समय बिताएं.
  • अपने पति का सम्मान करें. उन्हें किसी प्रकार की कोई ठेस न पहुंचाएं.

कजरी तीज का महत्व

कजरी तीज के दिन व्रत रखकर भगवान शिव और मां पार्वती की विधि-विधान से उपासना करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को बढ़ता है. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती से अपने वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि की कामना करती हैं. इससे वैवाहिक में प्रेम बना रहता है और जीवन में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.