Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

दो बच्चों की मां से इश्क लड़ा बैठी युवती, परिवार को छोड़ मुस्लिम महिला से शादी करने पर अड़ी

33

यूपी के हाथरस से डेढ़ महीने पहले एक युवती अचानक से लापता हो गई थी. जिसे पुलिस ने नोएडा से बरामद किया है. युवती एक शादीशुदा मुस्लिम महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. युवती को जब बरामद किया गया तो उसने परिजनों के साथ जाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वो इस मुस्लिम महिला से शादी करना चाहती है. लेकिन काफी समझाइश के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया.

एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक, मुस्लिम महिला बरेली की रहने वाली है. उसकी कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर हाथरस की रहने वाली युवती से दोस्ती हुई. दोनों ने कुछ दिन बात करने के बाद फोन नंबर एक्सचेंज कर लिए. फिर फोन पर दोनों की बातें होने लगीं. मुस्लिम महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था. इसलिए वो अपने दो बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी.

जब हाथरस की युवती से उसकी दोस्ती हुई तो उसे वो काफी पंसद आई. युवती को भी मुस्लिम महिला अच्छी लगने लगी. जल्द ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया. दोनों जानते थे कि समाज उन्हें साथ रहने नहीं देगा. इसलिए हाथरस की रहने वाली युवती डेढ़ महीने पहले घर में बिना बताए नोएडा आ गई. मुस्लिम महिला पहले से ही यहां दो बच्चों के साथ रह रही थी. दोनों फिर साथ रहने लगे.

उधर युवती के परिजनों ने हाथरस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने युवती का पता लगा लिया. फिर बुधवार को पुलिस ने मुस्लिम महिला के घर से युवती को बरामद कर लिया. दोनों को थाने लाया गया. युवती के परिजन भी थाने पहुंचे. वे उसे घर ले जाने लगे तो युवती ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया. कहा कि वो मुस्लिम महिला से प्यार करती है और इसी से शादी करेगी.

मुस्लिम महिला ने भी कहा कि वो भी युवती से उतना ही प्यार करती है. क्योंकि पति से उसे कभी प्यार नहीं मिला जो उसे इस युवती से मिला है. दोनों ही शादी के लिए जिद पर अड़ गए. तब पुलिस ने उन्हें काफी समझाया. काफी देर तक समझाने के बाद आखिरकार युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.