Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सोनभद्र: मौसा-मौसी से 8 लाख लिए ब्याज, सूद न देना पड़े इसलिए मारा; 3 आरोपी गिरफ्तार

41

यूपी सोनभद्र में सूद का पैसा ना देने पर दो लोगों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि कारोबारी को अपनी जान गवानी पड़ी. पैसा ना देना पड़े इसलिए साढू के लड़के ने अपने दो सहयोगियों के संग मिलकर कारोबारी पति-पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने कारोबारी के घर से 15 लाख के गहने, डेढ़ लाख नगद और रिवाल्वर लेकर फरार हो गए थे. काफी माथापच्ची के बाद आखिरकार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लूट के गहने, नगद, रिवाल्वर और ब्याज की डायरी आरोपियों के पास से बरामद कर लिया है.

घटना 10 अगस्त को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली से तीन सौ मीटर आगे रिहायसी इलाके में हुई थी. पुलिस ने कारोबारी पति-पत्नी की हत्या का खुलासा कर दिया है. खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि मृतक ब्याज पर बाजार में पैसे दिया करता था. मुख्य आरोपी कुंदन पटेल इसके ब्याज का हिसाब किताब देखता था और पैसा वसूल कर मृतक को दिया करता था. मुख्य आरोपी कुंदन पटेल ने भी चार लाख रुपए उधार लिए थे जिसका ब्याज कुंदन पटेल भी देता था.

हत्या के बाद की लूटपाट

कुंदन पटेल ने अपने एक अन्य सहयोगी को भी चार लाख रुपये ब्याज पर दिलवाया था. ब्याज का पैसा न भरना पड़े इसलिए मुख्य आरोपी कुंदन पटेल अपने दो सहयोगियों लव कुश पुत्र रामनारायण निवासी थाना पन्नूगंज और नागेंद्र सिंह पटेल पुत्र फूल सिंह पटेल निवासी रामपुर बरकोनिया के साथ मिलकर दंपति की हत्या कर दी. इस दौरान इन साथी अपराधियों ने 10 मिनट में ही पूरा खेल कर दिया. हत्या कर करीब 15 लाख के गहने, डेढ़ लाख नगद, रिवाल्वर और ब्याज की डायरी उठाकर फरार हो गए साथ ही सीसीटीवी की डीबीआर भी ले गए थे.

पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस को सूचना मिली कि राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के मरकरी पुल के समीप कुंदन पटेल अपने कुछ साथियों के साथ देखा गया है. सुचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के लिए जैसे ही दबिश थी वैसे आरोपियों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग कर दी गई. फायरिंग में एक दरोगा गले में छर्रा लगने से घायल हो गए. वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी कुंदन पटेल के पैर में गोली लगी. पुलिस ने आरोपी कुंदन पटेल और दरोगा कमल नयन दूबे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है.

पहले ही हत्या की बना ली थी प्लानिंग

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के मुताबिक आरोपी एक महीने पहले ही हत्या की प्लानिंग बना चुके थे. किसी मुफीद समय का इंतजार कर रहे थे, आरोपी उधार लिया पैसा न चुकाने का मन बना चुके थे. पुलिस ने बताया कि हत्या की खुलासा करने के लिए 10 टीमें लगाई गई थी. राबर्ट्सगंज के मरकरी पुलिया के समीप से कुंदन पटेल को पकड़ा गया लेकिन वहीं अंधेरे का फायदा उठा कर दो आरोपी भाग गए जिन्हें कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.