Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली में पछुआ हवाओं का अलर्ट, हिमाचल में बारिश और यूपी-राजस्थान में बदलेगा मौसम Surat Sex Racket: सूरत के स्पा सेंटर में 'टोकन सिस्टम' से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापेमारी में ... Supreme Court Guidelines on Arrest: गिरफ्तारी से पहले नोटिस देना अनिवार्य, जानें सुप्रीम कोर्ट का ऐत... Al-Falah University Scam: फरीदाबाद की अल-फलह यूनिवर्सिटी का बड़ा फर्जीवाड़ा, ऐसे बनाया सिस्टम को बेव... Jalandhar AAP Leader Murder: पंजाब के जालंधर में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENP... Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां ... Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का 'AAP' प... Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने माम...

धार में शिफा खाना में मिला एक्सपायरी डेट की दवाइयों का जखीरा, बिना लाइसेंस हो रहा था संचालन

36

धार : कुक्षी-बड़वानी टोल मार्ग के ग्राम पिपलिया में बिना डिग्री संचालित कादरी शिफा खाना में एक्सपायरी डेट की आयुर्वेदिक और अन्य दवाइयाें का जखीरा मिला है। शासन के चार विभागों ने आठ घंटे की संयुक्त कार्रवाई के बाद उक्त शिफा खाना सील किया। आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अमले ने निसरपुर पुलिस चौकी में आवेदन दिया है।

कई जिलों से दवा लेने आते थे मरीज

ग्राम पिपलिया में कुक्षी-बड़वानी टोल मार्ग पर संचालित कादरी शिफा खाना पर स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे पहुंचकर जांच शुरू की। उक्त शिफा खाना में झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी और धार जिले के आदिवासी अंचल से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने आते थे। यहां हर बीमारी के इलाज के साथ तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक भी की जाती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.