Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भोपाल पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ बहनों से बंधवाई राखी, संघ का सिलेबस और गोवंश को लेकर कही यह बात

33

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने आज भोपाल में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अपने आवास पर पधारी बहनों से राखी बंधवाई और प्रदेश की बहनों की ख़ुशहाली की कामना की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने कहा इतिहास से छेड़-छाड़ करना ग़लत है। वे पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे कि भाजपा सरकार RSS के लोगों की किताबों को पाठ्यक्रम में शामिल कर रही है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने राजधानी भोपाल स्थित निवास पर बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर राखी का त्यौहार मनाया है।

मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि बहुत सारी बहनें आईं थीं। बहुत अच्छा लगा। मैं आया था, मैं आता रहूंगा। वहीं पश्चिम बंगाल की घटना पर ममता बनर्जी के इस्तीफा की मांग पर कमलनाथ ने कहा कि यह राजनीति है, बात स्पष्ट है की कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। यह मामले को बीजेपी जिस तरह उठा रही है वह गलत है।
कॉलेजों में आरएसएस पदाधिकारियों की किताब पढ़ाने पर कमलनाथ ने कहा कि यह सब गलत है, यह अपना इतिहास नहीं बताना चाहते हैं। यह चाहते हैं हम अपना इतिहास बदल दें, यह हो नहीं सकता।

आवारा मवेशियों को नियंत्रण करने सरकार के आदेश पर कहा कि… प्रदेश में गौ शालाओं की हालत बहुत खराब है यह सब बहुत गलत हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिन से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ताओं ने मुलाक़ात की। इस दौरान कमलनाथ ने सभी पदाधिकारियों के साथ वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने के सुझावों पर विचार विमर्श किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.