Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

दिल्ली में मर्सिडीज से साइकिल सवार को रौंदा, नोएडा में मेंहदी लगा रही महिला पर चढ़ाया कार

17

दिल्ली एनसीआर में शनिवार की सुबह दो बड़े हादसे हुए. पहला हादसा दिल्ली के आश्रम इलाके में हुआ. यहां एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क पर जा रहे साइकिल सवार को रौंद दिया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. उधर, नोएडा के सेक्टर 18 में मेंहदी लगाने आई एक महिला को बेलगाम कार ने कुचल दिया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आश्रम हिट एंड रन केस में मृतक की पहचान मदनपुर खादर के रहने वाले राजेश (35) के रूप में हुई है. शनिवार की सुबह अपनी साइकिल पर सवार होकर आश्रम से भोगल की ओर जा रहा था. इतने में तेज रफ्तार में आई नोएडा नंबर की मर्सिडीज़ कार उसे ओवरटेक करने के चक्कर में रौंदते हुए निकल गई. टक्कर होते ही राजेश साइकिल समेत गिरकर तड़पने लगा.

नोएडा का रहने वाला है मर्सिडीज चालक

बावजूद इसके, कार चालक उसे उसी हालत में छोड़ कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मर्सिडीज कार और उसके चालक प्रदीप की पहचान की. इसके बाद कार को जब्त करते हुए चालक प्रदीप को अरेस्ट कर लिया है.

नोएडा में भी महिला को कुचला

दूसरी घटना शनिवार की ही दोपहर में नोएडा के सेक्टर 18 में हुई. इस घटना में एक तेज रफ्तार कार ने बाजार में राहगीरों, रिक्शा और साइकिल आदि में टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे मेंहदी लगवा रही एक महिला को कुचल दिया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने कार जब्त करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.