Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

उदयपुर में छात्र पर चाकू से हमले के बाद भड़की हिंसा, गाड़ियों में लगाई आग, धारा-144 लागू

46

राजस्थान के उदयपुर शहर में छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना से दहशत का माहौल है. इस घटना में एक छात्र घायल हुआ है. शहर में कई जगह आगजनी हुई है. बाजार बंद करवाते हुए कई जगह तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया गया है. आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए हिंदू संगठन अस्पताल पहुंचे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने धारा-144 लगा दी है.

घटना शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र की है. यहां भट्टियानी चौहट्टा स्थित सरकारी विद्यालय के दसवीं के छात्रो में विवाद हो गया था. इसके बाद एक किशोर ने दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल हो गया. शहर में लोगों ने बाजार बंद करवा दिए. साथ ही जगह-जगह पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया.

कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया

कई स्थानों पर तोड़फोड़ कर दी. कई स्थानों पर वाहनों को आग के हवाले कर दिया. करीब आधा दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले किया गया है. हजारों की संख्या में लोग एमबी चिकित्सालय में आ गए. वहां भी जोरदार हंगामा किया. सूचना पर सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल अस्पताल पहुंचे.

इस घटना की वजह से वॉल सिटी के सारे बाजार बंद कर दिए गए हैं. जिला कलेक्टर ने धारा-144 लागू कर दी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पीड़ित परिजन आरोपी छात्र के घर पर बुलडोजर चलाने की जिद पर अड़े हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.