Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

गर्भवती पत्नी की खुदकुशी के सदमे में पांच दिन बाद पति ने पी लिया एसिड.. आठ महीने पहले हुई थी शादी

14

भोपाल। अयोध्या नगर में एक युवक ने पत्नी की मौत के ठीक पांच दिन बाद एसिड पी लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। युवक ने बीते दिसंबर को नेपाल से आई युवती से शादी की थी। तीन अगस्त को उसकी पत्नी ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगा ली थी। युवक तब से ही सदमे में था और उसने आठ अगस्त को एसिड पी लिया था।

छह दिन तक एक निजी अस्पताल में युवक का इलाज चला और बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल साहू के अनुसार 35 वर्षीय रवि जाटव अयोध्या नगर के पास झील नगर में रहकर मजदूरी का काम करता था।

दोनों के बीच होता था झगड़ा

उसने करीब आठ महीने पहले नेपाल से आई युवती लक्ष्मी से शादी की थी। दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद पांच माह की गर्भवती लक्ष्मी ने खुदकुशी कर ली थी। स्वजनों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। लक्ष्मी की मौत के बाद रवि सदमे में था और उसने अपनी जान दे दी।

युवक की पत्नी लक्ष्मी करीब एक साल पहले नेपाल से भागकर भोपाल में अपने प्रेमी के साथ रहने आई थी। साथ में रहने के कुछ दिनों बाद प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसी क्षेत्र में रहने वाले रवि जाटव से उसकी दोस्ती हुई और दोनों ने 9 दिसंबर 2023 को शादी कर ली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.