Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लाल किले पर 50000 पुलिस के जवान, आज कई रास्ते रहेंगे बंद, हाई अलर्ट पर दिल्ली

54

देश के 78वां स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हाई अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस और सेना के जवान डटे हुए हैं. दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. लाल किले पर अभेद किले-बंदी की गई है. यहां दिल्ली पुलिस के करीब 50 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रध्वज फहराएंगे.

गुरुवार को पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराएंगे. इसके साथ वह राष्ट्र को संबोधन करेंगे. यहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है. लाल किला परिसर पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान मुस्तैद हैं . यहां दिल्ली पुलिस के लगभग 50 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.

वाहनों की चेकिंग के बाद ही दिल्ली में प्रवेश

78 वां स्वतंत्रता दिवस को मानने से पहले दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर कई लेयर की बैरिकेटिंग कर वाहनों को चेकिंग करने के बाद ही दिल्ली की तरफ जाने की इजाजत दी जा रही है. दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं और बेरिकेट कर दिल्ली की तरफ आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग के बाद ही उनको दिल्ली की ओर जाने दिया जा रहा है.

कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था

स्वतंत्रता दिवस के भव्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है. दिल्ली में भारी वाहनों को जाने के लिए पूरी तरीके से प्रतिबंधित किया गया है. लाल किले की तरफ जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है. इस ओर उन्हीं वाहनों को जाने की इजाजत है, जिनके वाहनों पर पास जारी किया गया है. दिल्ली के लाल किले की तरफ जाने वाले रास्ते पर कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

चिल्ला बॉर्डर पर 12 बजे तक वाहनों पर रोक

आईटीओ से दिल्ली लाल किले की तरफ जाने वाले रास्ते को पूरी तरीके से आम जनता के लिए बंद किया गया है. इस ओर सिर्फ पासधारको और अति विशिष्ट मेहमानों को ही जाने की इजाजत है, जिन लोगों के साथ वाहन पास है उनको ही जाने की इजाजत है. दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस आरटीओ पर तैनात है. नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले चिल्ला बॉर्डर पर भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 4 बजे से दोपहर 12 तक पूरी तरीके से प्रतिबंधित है. नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले हर वाहनों को सघन चेकिंग के बाद ही जाने दिया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.