Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

आवारा कुत्तों का आंतक, अब नेता प्रतिपक्ष की पत्नी को बनाया शिकार, इलाज जारी

33

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों से लगातार डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। बच्चे तो इनके शिकार बन ही रहे थे, लेकिन अब वयस्कों को अपना निशाना बना रहे हैं। इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। आवारा कुत्ते ने ग्वालियर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष की पत्नी कर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने वह घायल हो गई।

बता दें कि ग्वालियर नगर निगम में आवारा कुत्तों की तदाद बढ़ती जा रही है। शहर में 50 हजार से ज्यादा आवारा कुत्ते है। बीते कुछ दिनों से स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने और नसबंदी करने का काम बंद है। लिहाजा अब कुत्तों का आतंक लगातार देखा जा रहा है। ये खूंखार कुत्ते लगातार नागरिकों को अपना शिकार बना रहे हैं।

गौरतलब है कि अशोक कॉलोनी इलाके में बीते दिनों 7 साल मासूम को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया था। आशिक नामक बच्चा घर से ब्रेड लेने जा रहा था। इस दौरान बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आवारा कुत्ते ने बच्चे को छोड़ा। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.