Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने की ऐसी डिमांड, सुनसान जंगल में ले गया बॉयफ्रेंड, फिर कर दिया ये कांड

39

प्यार में प्रेमी साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं. लेकिन झारखंड के दुमका में तो प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को मार डाला. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो उससे शादी करना चाहती थी. बॉयफ्रेंड पहले अपनी गर्लफ्रेंड को मसानजोर डैम घुमाने के बहाने साथ ले गया. फिर पास के जंगल में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर पेट्रोल डालकर शव को जला दिया. पूरी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी पवन चौधरी मौके से फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

शुक्रवार को मसानजोर थानाक्षेत्र के अंतर्गत जीतपुर गांव के पास एक महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया था. मामले की जांच शुरू की गई तो लाश की पहचान हो गई. मृतका का नाम फूल कुमारी था. वह शादीशुदा थी और देवघर जिला के चकमा गांव की रहने वाली थी. फूल कुमारी की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व दुमका के रसिकपुर के रहने वाले मछली विक्रेता प्रकाश कापरी के साथ हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है.

शादी का बना रही थी दबाव

शादीशुदा होने के बावजूद महिला का अपने ही मायके मोहनपुर के ही रहने वाले पवन चौधरी नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. दोनों अक्सर छुप-छुप कर मिला करते थे. देखते ही देखते दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया. फिर क्या था, फूल कुमारी अपने प्रेमी पवन चौधरी पर शादी करने का दबाव बनाने लगी. लेकिन पवन उससे शादी नहीं करना चाहता थी. गले की फांस बनती जा रही शादीशुदा प्रेमिका को जिंदगी से हटाने के लिए प्रेमी पवन ने एक प्लान बनाया.

हत्या कर हुआ फरार

पवन ने फूल कुमारी से कहा कि चलो आज साथ में घूमने चलते हैं. फूल कुमारी उसके साथ चलने तो तैयार हो गई. पवन उसे मसानजोर डैम के तरफ ले गया. फिर उसकी सुनसान जंगल में पहले हत्या कर डाली. उसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसकी डेड बॉडी (शव) को जला दिया और खुद फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया. आरोपी पवन अब पुलिस की गिरफ्त में है. उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.