Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

स्कैमर्स के ‘मंसूबों पर फिरा पानी’, सरकार के इस प्लान से आई Scam Calls करने वालों की ‘शामत’!

47

लोगों को Spam और Scam Calls से बचाने और इस तरह की कॉल्स पर रोक लगाने के लिए दूरसंचार विभाग “Unruly Customers” की लिस्ट तैयार कर रहा है. जो भी व्यक्ति इस लिस्ट में शामिल होगा उन लोगों को एक से 6 महीने तक के लिए कोई भी नया SIM Card नहीं मिलेगा.

इसका आसान भाषा में मतलब यह है कि इस लिस्ट में जिन भी लोगों के नाम होंगे, वह अगले 6 महीने तक कोई भी नई सिम नहीं खरीद पाएंगे, उनके नाम पर सिम की खरीद तय अवधि तक ब्लॉक रखी जाएगी. दूरसंचार विभाग जल्द ही इस मामले में सभी स्टेक होल्डर्स की राय लेगा. इस नए नियम से जुड़ी गाइडलाइंस को सरकार नए टेलीकॉम एक्ट में लाने की तैयारी में है.

Unruly Customer List का क्या है फायदा?

टेलीकॉम डिपार्टमेंट का इस लिस्ट को बनाने के पीछे का मकसद स्पैम और स्कैम कॉल्स को रोकना है, फिलहाल स्पैम और स्कैम कॉल्स के लिए विभाग की और से कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है.

अभी ग्राहक एक नंबर को बंद करवाने के बाद दूसरे मोबाइल नंबर को इशू करवा लेते हैं लेकिन टेलीकॉम डिपार्टमेंट को इस बात का पता चला है कि कुछ लोग एक महीने में 25 से 30 नंबर ले रहे हैं, इसी तरह के लोगों से निपटने के लिए सरकार अब SIM Card से जुड़े नियम और भी ज्यादा सख्त करने की कोशिश कर रही है.

जो लोग एक महीने में 25 से 30 नए मोबाइल नंबर खरीद रहे हैं, अब ऐसे लोगों पर सरकार सख्ती करने के मूड में नजर आ रही हैं. अगर ऐसा हुआ तोऐसे ग्राहकों को फिर एक से 6 महीने तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी का नया सिम कार्ड इशू नहीं होगा.

1 सितंबर से लागू होगा ये नया नियम

ट्राई ने हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों को निजी नंबर से कॉल करने वाले टेलीमार्केटर को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. यही नहीं, ट्राई ने इस बात को भी साफ कर दिया है कि आदेश नहीं मानने वाले टेलीमार्केटर को 2 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा और ये नया नियम 1 सितंबर से लागू हो जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.