Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चोरों को पकड़कर थाने ले गए लोग, अब लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी…जानिए हैरान कर देने वाला पूरा मामला

16

गुना : शहर में लगातार बढ़ती चोरियों से परेशान लोगों ने खुद ही चोरों को पकड़ लिया। चोरों को सबक सिखाने के लिए उन्हें अर्धनग्न करके हाथों को बांधकर जमकर पिटाई की और लगभग एक किलोमीटर दूर कोतवाली तक पैदल चलाकर जुलूस निकाला। खास बात यह कि कानून हाथ में लेने के आरोप में पुलिस ने चोरों को पीटने वाले लोगों को भी थाने में बिठा लिया।

दरअसल गुना रेलवे स्टेशन के समीप स्थित भोजनालय में चोरी करने घुसे तीन युवकों को दुकानदार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पकड़ लिया। इसके बाद तीनों को अर्धनग्न कर हाथ बांधकर कोतवाली तक पैदल चलाकर मारते हुए लेकर आए।

शहर की स्टेशन रोड पर स्थित भोजनालय के संचालक अशोक जैन सोमवार सुबह समय से थोड़ी जल्दी दुकान खोलने पहुंचे। तभी उन्होंने तीन नशेलचियों को उनकी दुकान में घुसते हुए देखा। जैन ने पड़ोसी दुकानदारों के साथ मिलकर तीनों को पकड़ लिया।

मौजूद लोगों ने तीनों चोरों को अर्धनग्न कर उनके हाथ बांधे गए। उनकी पिटाई करते हुए पैदल तमाशा बनाकर कोतवाली लाया गया और तीनों को पुलिस को सौंपा गया। उनको मारते-पीटते लाने के कारण पुलिस ने दुकानदार सहित दो लोगों को भी कोतवाली में बिठा लिया गया बताया गया है कि पिटाई करने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.