Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खरगोन में निकाली गई बाल कांवड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

48

खरगोन। यूं तो श्रावण माह में कावड़ियों के जत्थे जगह – जगह शिवालयों में लंबी – लंबी यात्रा कर भगवान भोले नाथ का जल अभिषेक कर अपनी श्रद्धा अनुसार भोले नाथ का गुणगान करते हैं, वहीं लगातार दूसरे वर्ष श्रद्धा और आस्था को मन में लिए छोटे बालकों द्वारा जिले के सेगांव नगर में बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। सकल हिंदू समाज के द्वारा आयोजित इस बाल कावड़ यात्रा में चार-पांच साल से लेकर 10 साल के बच्चे शामिल हुए, बाल कांवड़ यात्रा क्षेत्र प्रसिद्ध देवी लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई अति प्राचीन शिव टेकड़ी महादेव पर समाप्त हुई।

लगभग 2 किलोमीटर कांवड़ यात्रा में नागरिकों द्वारा सत्कार कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया। कांवड़ यात्रा समापन पश्चात शिव जी का बालकों द्वारा जलाभिषेक कर प्रसादी वितरण की गई। सकल हिन्दू समाज के आंनद पाटीदार द्वारा बताया गया कि बच्चों में संस्कार ओर बौद्धिक विकास हो सके वह धर्म के प्रति जागरूक होकर धर्म को लेकर चलें अपनो से बड़ो का आदर करें। बाल कांवड़ यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.