Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

फेशियल एक्सरसाइज से डार्क सर्कल से मिलेगा छुटकारा! लेकिन कैसे

25

आपने फेशियल एक्सरसाइज के बारे में तो जरूर सुना होगा. आजकल ये एक्सरसाइज काफी ट्रेंडिंग में होती है. सोशल मीडिया पर आपने ऐसी कई सारी वीडियोज देखी होंगी, जिसमें फेशियल एक्सरसाइज के फायदों के बारे में बता सकते हैं. ये हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है. इससे त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतों का समाधान होता है.

अगर आपको डार्क सर्कल, फाइन लाइंस और डल स्किन की परेशानी है तो फेशियल एक्सरसाइज ट्राई कर सकती हैं. योगा एक्सपर्ट काम्या कहती हैं कि योगाभ्यास न सिर्फ हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद है बल्कि स्किन के लिए अच्छा है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कौन-कौन सी फेशियल एक्सरसाइज करना फायदेमंद है.

फेशियल स्लैपिंग

शुरू के समय आप 15 से 20 सेकेंड के लिए फेशियल स्लैपिंग एक्सरसाइज करें. इसका नियमित अभ्यास करने से त्वचा का नेचुरल ग्लो बना रहेगा. इससे डार्क सर्कल्स और पिग्मेंटेशन भी कम होगी. आपको बता दें कि यह एक्सरसाइज स्किन में कोलेजन बूस्ट करने में भी मददगार है.

एयर पफ एक्सरसाइज

एयर पफ पोज में आप होंठों पर उंगली रखकर मुंह को फुलाना है. इस मूवमेंट को कम से कम 20 सेकेंड जरूर करें. इससे स्किन टोन सिकुड़ती नहीं है. ये एक्सरसाइज उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिन्हें चेहरे पर इंफ्लामेशन रहती है.

आई ब्लिंकिंग

आपको जानकर हैरानी होगी कि आई ब्लिंकिंग भी एक तरह की एक्सरसाइज है. इसे करने के लिए अपनी दोनों आंखों के नीचे वी शेप बनाएं. अब आंखों को धीरे-धीरे झपकाएं और ऐसा लगातार10 से 15 बार करें. इस एक्सरसाइज को करने से आंखों की ड्राईनेस भी कम होती है.

अंडर आई टैपिंग

अंडर आई टैपिंग स्किन के लिए बेहद असरदार और आसान एक्सरसाइज है. इस एक्सरसाइज को कम से कम 30 सेकेंड तक जरूर करें. इससे आंखों के नीचे की सूजन कम होती है.

एक्सपर्ट कहती हैं कि रोजाना कम से कम 2 मिनट इन फेशियल एक्सरसाइज करने से स्किन को काफी फायदे मिलते हैं. डार्क सर्कल से बचने के लिए खूब सारा पानी पिएं और 7 से 8 घंटे की रोजाना नींद लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.