Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

बांग्लादेश हिंसा को लेकर भारत में सियासत! यहां के पूर्व मंत्री ने कर दी सेना भेजने की मांग, कहा- आखिर किससे डर रही सरकार

37

भोपालः आरक्षण को लेकर बवाल तो बांग्लादेश में हो रहा है, लेकिन सियासी आग भारत में भी सुलग रहा है। भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ अन्य दलों के नेता भी इस मुद्दे पर एक-दूसरे को घेरने में लगे हुए हैं। इसी बीच अब इस मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से बांग्लादेश में सेना भेजने की मांग की है। पीसी शर्मा ने कहा कि इस तरह की स्थिति तब भी बनी थी, जब वो पाकिस्तान में था। लेकिन इंदिरा गांधी ने बड़ा कदम उठाते हुए बांग्लादेश के दो टुकड़े कर दिए। वहां के हिंदू और मुस्लिम सहित अन्य धर्मों की आबादी ने को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की तरह का बवाल यदि भारत में होता तो ये लोग अब तक किसी के मकान तोड़ देते। सेना भेजो और उनके मकान तोड़ो, जो वहां हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि ये कर क्या रहे हैं, ये किससे से डर रहे हैं। अमेरिका जैसे इंटरफेयर करना चाहिए। भारत सरकार को वहां सेना भेज देना चाहिए। वहां के लोगों को प्रोटेक्ट करें, इसमें अल्पसंख्यक सभी समुदाय हैं। ये सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। RSS और बीजेपी के नेता हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए लंबी-लंबी बातें करते हैं। जब अखंड भारत बनाना चाहते हो तो बांग्लादेश भी तो उसी का हिस्सा है। वहां जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.