Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

राजस्थान: CM भजनलाल शर्मा की बहू बनेंगी बिहार कैडर की ये IAS, बेटे आशीष के साथ कानपुर में हुई सगाई

37

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है. उनके बेटे आशीष शर्मा का रिश्ता बिहार कैडर की आईएएस ऑफिसर कृतिका मिश्रा के साथ तय हुआ है. कृतिका मिश्रा कानपुर की रहने वाली हैं. दोनों की सगाई 5 अगस्त को कानपुर में ही संपन्न हुई है. सूत्रों के अनुसार, तीन महीने बाद देवउठनी ग्यारस पर दोनों विवाह सूत्र में बंध जाएंगे.

सगाई का कार्यक्रम गुपचुप तरीके से हुआ था, इसमें परिवार और खास रिश्तेदार शामिल हुए थे. व्यवस्था के चलते खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे. सगाई की मिठाई भरतपुर स्थित सीएम के गांव अटारी में बांटी गई. उनका परिवार मूल रूप से वहीं का रहने वाला है. मिष्ठान का वितरण जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित उनके आवास पर भी किया गया.

कानपुर जाएंगे CM भजनलाल

सीएम भजनलाल शर्मा सगाई कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन वह जल्द ही कानपुर जाएंगे. इसके अलावा कृतिका मिश्रा और अभिषेक शर्मा की सगाई को लेकर राजस्थान के भरतपुर के पूंछरी का लोटा में पारिवारिक कार्यक्रम होगा. फिलहाल दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. देवउठनी ग्यारस पर शादी होने की खबर है जो 12 नवंबर की तारीख होगी.

कौन हैं IAS कृतिका मिश्रा?

IAS कृतिका मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं. कृतिका UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में हिंदी माध्यम की टॉपर रही हैं. उन्हें 66 वीं रैंक मिली थी. लिखित परीक्षा में 824 और साक्षात्कार में 182 अंक मिलाकर उन्हें 1006 अंक हासिल मिले थे. कृतिका का यह दूसरा अटेंप्ट था. पहले अटेंप्ट में वे इंटरव्यू क्लियर नहीं कर पाई थी. वर्तमान में वह बिहार कैडर में साल 2023 बैच की आईएएस हैं. उनके पिता दिवाकर मिश्रा एक इंटर कॉलेज में टीचर हैं. वहीं उनकी मां एलआईसी में तैनात हैं.

MBA कर रहे आशीष

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बेटे आशीष (अभिषेक) पुणे के कॉलेज से एमबीए कर रहे हैं. वह जल्द ही एक बिजनेस स्टार्टअप शुरू करने वाले हैं. इनके बड़े भाई कुणाल शर्मा पेशे से डॉक्टर हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आशीष और कृतिका का रिश्ता कराने में UP के एक आईएएस ऑफिसर और मुख्यमंत्री के गृह जिले में तैनात उनके खासमखास माने जाने वाले एक आईपीएस अधिकारी का अहम रोल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.