Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी... हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की... हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुन... समालखा में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल: पुलिस पर सुसाइड नोट में आरोप, परिजनों का पोस्टम... नारनौल में दर्दनाक हादसा! खासपुर के पास नहर में नहाने उतरे दो किशोर डूबे, दोनों की मौत से गाँव में म... हरियाणा में कॉमनवेल्थ विजेताओं का सम्मान समारोह स्थगित: PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कारण लिया गया ... हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा! फरीदाबाद से कांवड़ लेने गए 3 दोस्तों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, 1 की... हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन! 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदा... खेलों का 'पावरहाउस' हरियाणा: 2% आबादी वाले राज्य का देश के 1/3 अंतर्राष्ट्रीय पदकों पर दबदबा

देवास में डिवाइडर से टकराई कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, डॉक्टर की हालत गंभीर

23

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, शुक्रवार की देर शाम को सिरोल्या ब्रिज पर एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, कार में चार लोग सवार थे एक की हालत गंभीर है जिसको इंदौर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर प्रमोद जैन अशोक नगर के रहने वाले हैं। अभी वह देवास में रहते थे प्रमोद जैन अपने दोस्त राजेंद्र जोशी के साथ स्वर्गीय मां की बरसी में शामिल होकर वापस आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया मक्सी थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया यहां पर राजेंद्र जोशी और उनकी पत्नी उषा जोशी और आशा जैन को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर प्रमोद जैन को इंदौर रेफर किया गया है सभी लोग 7 जुलाई को चंदेरी गए थे कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोग और पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया था, घायल प्रमोद जैन का इलाज अभी इंदौर में चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.