Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

नींद को गोलियों को पीसकर घोला, इंजेक्शन में भरा और गर्दन, छाती, पसलियों व पेट में गोदा… पत्नी ने ऐसे करवाई पति की हत्या

19

मध्य प्रदेश के मुरैना में बेवफा पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करवा दी. आरोपी आशिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति का बेरहमी से कत्ल किया. उसे पहले शराब पिलाई फिर नशे की गोलियों के इंजेक्शन लगाए. बाद में गमछे से गला दबाकर उसे मार डाला. सुबूत मिटाने के लिए शव को बोरे में बंद कर तालाब में फेंक डाला.

मुरैना पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि, बीते 2 अगस्त को नूराबाद थाना क्षेत्र के छर्रा का पुरा गांव के तालाब किनारे बोरे में बंद एक युवक की लाश मिली थी. उसकी शिनाख्त बिचौला गांव निवासी मनोज के रूप में हुई थी. उसके परिजनों को जानकारी दी गई. पहचान के लिए मृतक मनोज के पिता, भाई और अन्य परिजनों ने पहचान लिया. मनोज की पत्नी ने शव को पहचाने से मना कर दिया. उसने कहा कि ये उसके पति नहीं हैं.

पत्नी पर हुआ शक, सख्ती से की पूछताछ

पुलिस को मृतक की पत्नी भारती के हावभाव पर शक हुआ. पुलिस ने मृतक की पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स चेक की. उससे पता लगा कि उसका मुरैना के रहने वाले आशुतोष माहौर से अवैध संबंध हैं. वह वहां कम्प्यूटर सेंटर चलाता है. पुलिस ने भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही. जब पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए उससे पूछा तो उसने सब कुछ उगल दिया. पुलिस ने आशुतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

कंप्यूटर सीखने पर हुआ प्यार

आशुतोष मुरैना के वनखंडी रोड़ स्थित कौशल विकास केंद्र का मैनजेर है. भारती इसी सेंटर पर कंप्यूटर सीखने आती थी. इसी बीच उसका संपर्क आशुतोष से हो गया. दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और अवैध संबंध भी बन गए. इसकी भनक भारती के पति को हुई. बीते मई महीने में वह आशुतोष के साथ भाग गई थी.

बेरहमी से की हत्या

आशुतोष को प्यार में बाधा बन रहा मनोज खटकने लगा. उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. 23 जुलाई को आशुतोष ने मनोज को फोन कर अपने पास बुलाया था. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज को शराब पार्टी दी. इस दौरान मनोज को जमकर शराब पिलाई गई. जब वह नशे में धुत्त हो गया तो उसकी जमकर पिटाई की गई. आरोपियों ने नींद की गोलियों को पीसकर उसे पानी में घोल लिया. फिर इंजेक्शन में भरकर मनोज के पेट, छाती, पसलियों और गर्दन में लगाया, जिससे वह बेहोश हो गया. आरोपियों ने गमछे से उसकी गर्दन दबाकर हत्या कर दी. शव को बोरे में बंद कर उसे ट्रॉली बैग में रख तालाब में फेंक आए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.