Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

कोचिंग में जन्मदिन मनाकर ब्रिज से कूद गई छात्रा रेलवे ट्रैक पर गिरी, हुई दर्दनाक मौत

42

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में 12वीं की छात्रा ने रेलवे ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली है, मौके पर मौजूद एक ऑटो चालक ने छात्रा को पकड़ने की भी कोशिश की लेकिन इससे पहले ही छात्रा कूद गई और रेलवे ट्रैक पर गिर गई। यह घटना मक्सी रोड़ रेलवे ब्रिज की है। छात्रा का नाम प्रिया बताया जा रहा है और उसका आज जन्मदिन था सुबह कोचिंग के लिए वह घर से निकली थी जिसके बाद कोचिंग में जन्मदिन भी मनाया गया।

छात्रा ने साथियों को चॉकलेट बांटी फिर उसने 10 बजे सीधे ब्रिज पर पहुंचकर छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने छात्रा के परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी, जिसके बाद छात्रा के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। अभी कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ने में भी काफी होशियार थी और दसवीं में उसके 88% बने थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.