Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सड़क निर्माण में बाधक बन रहा था धार्मिक स्थल, मुस्लिम समाज की सहमित से हटाया गया…

48

इंदौर: इंदौर में यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। एक तरफ जहां सड़कों पर मौजूद अतिक्रमण को हटाया जा रहा है तो वही सड़कों को चौड़ा भी किया जा रहा है। इसी के तहत नगर निगम के द्वारा सरवटे बस स्टैंड से गंगवाल बस स्टैंड तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण में कई धार्मिक स्थल भी बाधा बन रहे है।

आज जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम बियाबानी इलाके में सडक के बीचोंबीच मौजूद एक धार्मिक स्थल को हटाने पहुंचे। खास बात ये रही कि मुस्लिम समाज के लोगों ने इस धार्मिक स्थल को हटाने के लिए सहमति दी। उनका कहना था कि शहर के विकास और आम लोगों की सुविधा में जो भी बाधा होगी। उसे हटाया जाना चाहिए, जिसके बाद रिमूवल की टीम अलसुबह ही यहां पहुंची और धार्मिक स्थल को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया। निगमायुक्त शिवम वर्मा और कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक शहर में आम लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस अभियान में सभी धर्मों का सहयोग भी मिल रहा है।

गौरतलब है कि नगर निगम निगम के द्वारा जवाहर मार्ग का दबाव कम करने के लिए बियाबानी की सड़क का निर्माण किया जा रहा है लेकिन इस निर्माण में कुछ धार्मिक स्थल बाधा बन रहे थे लेकिन आज हुई कार्रवाई के बाद अब सड़क निर्माण का काम एक बार फिर से शुरू हो सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.