Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Shivpuri News: 'पैसे दो, तभी जाने दूंगा', शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए लाचार पिता को गिरवी रखना प... Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ IND vs PAK: शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग Ujjain Mahakal Temple: आज दोपहर को होगी भस्म आरती, साल में सिर्फ एक दिन होता है ऐसा, जानें वजह Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, राजस्थान में गर्मी; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल

बारिश में इंफेक्शन से बचने के आसान तरीके, एक्सपर्ट से जानिए

16

बरसात का मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है लेकिन इसके साथ ही ये कई समस्याओं को भी अपने साथ लाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि बारिश के मौसम में इम्यूनिटी भी कमजोर होती है. ऐसे में वायरल इंफेक्शन होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. इस मौसस में खांसी-जुकाम, फ्लू और इंफेक्शन का खतरा रहता है. इस मौसम में हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है.

इंटरनल मेडिसिन विभाग में डॉ. पंकज वर्मा कहते हैं कि बरसाती मौसम में लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों के कारण भी बीमारियां तेजी से फैलती हैं. हालांकि, कुछ चीजों पर गौर करके आप इंफेक्शन की दिक्कत से बच सकते हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि मानसून में इंफेक्शन के खतरे को कैसे कम करें.

रखें हाइजीन मेंटेन

बारिश के मौसम में स्किन से जुड़ी दिक्कतों का ज्यादा सामना करना पड़ता है. इस मौसम में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है. ऐसे में आप हाइजीन का खासतौर पर ध्यान रखें. जब भी आप वॉशरूम जाएं तो टिश्यू से क्लीन जरूर करें. इसके साथ ही, इम्यूनिटी का खास ध्यान रखें. इसके साथ ही, बाहर का खाना न खाएं.

पानी ज्यादा पिएं

मानसून में इंफेक्शन का खतरा कम करने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें. आप रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं. जितना ज्यादा पानी पिएंगे,बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलने में आसानी होगी. इसके अलावा, मौसमी फल-सब्जियों का सेवन जरूर करें.

बासी खाना न खाएं

एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि बारिश के मौसनम में बाहर का खाना अवॉइड करें. अगर ज्यादा देर तक बाहर का रखा खाना खाएंगे, तो इसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा ज्यादा रहता है. इससे खाने में भी टॉक्सिंस बढ़ते हैं. बरसात के मौसम में ताजा खाना ही खाएं.

गीला न रहें

कई बार हम जल्दबाजी में गीले कपड़े पहन लेते हैं. इससे स्किन इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है. अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो तुरंत नहाकर कपड़ों को बदलें. कोशिश करें कि गीले कपड़ों को आप अच्छी तरह से धोकर सुखाएं. इससे इंफेक्शन का खतरा कम होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.