Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bank Strike Called Off: 5 दिवसीय बैंकिंग मांग पर बनी सहमति, UFBU और IBA की बैठक के बाद हड़ताल स्थगित Wild Elephants Terror Gumla: पालकोट के जंगलों में डेरा डाले हैं छोटे बच्चों समेत 17 हाथी, वन विभाग क... Eco-Friendly Puja Jharkhand: मूर्तिकार से लेकर विसर्जन तक प्रदूषण बोर्ड ने जारी किए नियम, सिंगल यूज ... Jamshedpur News: सोनारी बिंदल मॉल गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के रायपुर से चार संदिग्ध ... Sonari Firing Case: जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध के बीच पुलिस ने जारी किए बदमाशों के फोटो, सूचना देने ... Bilaspur High Court Ruling: ट्रायल कोर्ट के जज द्वारा गवाह से सवाल पूछने पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी... MP Financial Burden: सितंबर माह में तीसरी बार लोन ले रही मोहन सरकार, कांग्रेस ने वित्तीय प्रबंधन और ... Bhopal News: किताबी रट्टा छोड़िए, खेल-खेत और एआई के जरिए गणित को आसान बना रही हैं शिक्षक डॉ. संगीता ... Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ...

महाराष्ट्र में 16 अगस्त को एमवीए का महासम्मेलन, 20 को कांग्रेस करेगी चुनावी शंखनाद, बैठक में बनी ये रणनीति

39

महाराष्ट्र कांग्रेस की बैठक के बाद महाराष्ट्र में एमवीए (महा विकास अघाड़ी) के नेताओं की भी एक बैठक हुई. इसमें शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद गुट) और कांग्रेस के नेता शामिल हुए. मुंबई में 16 अगस्त को एमवीए का महासम्मेलन होगा. वहीं, 20 अगस्त को कांग्रेस राजीव गांधी की जयंती पर चुनावी शंखनाद करेगी.

इस बैठक में चुनावी मेनिफेस्टो सहित प्रचार की संयुक्त रूप से रणनीति बनाने पर चर्चा की गई. साथ ही 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती पर मुंबई में कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई. बैठक के बाद विजय वडेट्टीवार ने कहा कि तीनों दलों ने मिलकर बैठक में एमवीए के मेनिफेस्टो को लेकर चर्चा की.

चुनाव और सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी: विजय वडेट्टीवार

उन्होंने बताया कि मेनिफेस्टो का काम जोर शोर पर है. 16 अगस्त को मुंबई में सभी दलों के पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित होगा. 20 अगस्त को एक बड़ी रैली का आयोजन होगा. इसमें राहुल गांधी भी होंगे. साथ ही चुनाव और सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी.

राज्य के लोग अब केवल चुनाव का इंतजार कर रहे हैं

वडेट्टीवार ने ये भी बताया कि कैसे राज्य में एमवीए की सरकार आए और मौजूदा सरकार को हटाया जाए, इस पर भी बात हुई. राज्य के लोग अब केवल चुनाव का इंतजार कर रहे हैं. अंबादास दानवे (शिवसेना उद्धव गुट के नेता) ने आरोप लगाया कि किसी भी प्रकार की योजना का स्वागत है लेकिन बीजेपी अल्पसंख्यकों के लिए काम नहीं करती है.

घोषणापत्र में इन मुद्दों को प्रमुखता देगी कांग्रेस

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अपने घोषणापत्र में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता देगी. घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण करेंगे.

दक्षिण मुंबई के पार्टी कार्यालय में पार्टी की कोर समिति की बैठक में उन्होंने ये बात कही. महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना है. पटोले ने कहा कि राज्य की जनता पहले ही लोकसभा चुनाव में राज्य सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.