Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

देश को खतरों के लिए तैयार रहना चाहिए, हम अकेले हैं… बांग्लादेश मामले पर बोले फारूक अब्दुल्ला

19

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के मुखिया और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने हज नीति और केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव को लेकर सरकार को घेरा है. इसके साथ ही बांग्लादेश मामले पर भी प्रतिक्रिया दी है. इस मामले पर बात करते हुए अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार को नसीहत दी है.

बांग्लादेश मामले पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हमारा देश अलग है. बांग्लादेश का मामला अलग था. बांग्लादेश में शेख हसीना भारत समर्थक थीं. मगर, वहां के लोग भारत समर्थक नहीं. अब जो हुआ है, उसको देखते हुए हमारे देश को खतरों के लिए तैयार रहना चाहिए. आज हमारा कोई भी पड़ोसी मुल्क हमारा दोस्त या साझेदार नहीं है, चाहे वह पाकिस्तान हो, नेपाल हो, बांग्लादेश हो या श्रीलंका हो. हम अकेले हैं.

भारत ने अपने छोटे भाइयों को नाराज कर दिया

अब्दुल्ला ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बड़े भाई (भारत) ने अपने छोटे भाइयों को नाराज कर दिया है. यह प्रतिष्ठा फिर से बहाल होनी चाहिए. भारत को बड़े भाई का अपना अधिकार निभाना चाहिए. भारतीयों को सभी के साथ बैठकर समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए ताकि पड़ोसी मुल्क हमारे मित्र बन सकें.

आगामी चुनावों में हम कोई गठबंधन नहीं करेंगे

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के मुखिया ने केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारी जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं. वो सरकार से परामर्श करने के बाद तारीखों का फैसला करेंगे. हम आगामी चुनावों में कोई गठबंधन नहीं करेंगे. इसके साथ ही अब्दुल्ला ने हज नीति पर सरकार को घेरा.

उन्होंने कहा, सरकार को हज के बारे में क्यों फैसला करना चाहिए. लोग अपने पैसे से हज जाते हैं. अगर कोई अमरनाथ या केदारनाथ की यात्रा पर जा रहा है तो सरकार को उन्हें क्यों बताना चाहिए. या सरकार को उन्हें क्यों रोकना चाहिए. सरकार को रोकने का हक नहीं. यह धार्मिक मामला है. सरकार को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.