Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, कई इलाके जलमग्न; घरों तक में घुस गया बाढ़ का पानी

13

प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से लोगों को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. तेजी से जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है, जिसकी चलते स्थानीय लोगों के सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. भारी बारिश के चलते कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है. वहीं, बहुत से लोग बारिश से परेशान होकर पलायन को मजबूर हैं.

पुराने शहर के करेली इलाके में गंगा, यमुना, ससुर खदेरी नदी में जलस्तर बढ़ने से करीब 50 से अधिक मकान जलमग्न हो गए हैं. बुधवार सुबह जब लोगों की आंखें खुली तो देखा कि उनके घरों में पानी घुस चुका था. करेली के जेके कॉलोनी, ऐनुद्दीनपुर, गड्ढा कॉलोनी, जेके आशियाना समेत कई जगह पांच फीट से अधिक पानी भर गया है. वहीं संगम तट पर लगातार पानी बढ़ने से निचले इलाके भी बाढ़ की चपेट में आना शुरू हो गए हैं. पानी के तेजी से बढ़ने के कारण पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

लोगों के घरों में घुसा पानी

दारागंज इलाके के दशाश्वमेध घाट के पास रह रहे गरीब तबके के लोगों के घरों में पानी घुस जाने की वजह से उन्हें अपना आशियाना छोड़कर जाना पड़ रहा है. उनका कहना है कि हर साल पानी बढ़ जाने की वजह से उनको यहां से इधर-उधर अपना सामान लेकर जाना पड़ता है, क्योंकि उनके पास अपने पक्के मकान नहीं हैं. तराई इलाकों में भी यमुना और गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर ने लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ाना शुरू कर दी हैं. अधिकतर लोगों ने पानी की वजह से पलायन भी करना शुरू कर दिया है.

मंदिर का गर्भगृह हुआ जलमग्न

संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर में भी पानी आ जाने से वहां भी बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. बुधवार सुबह करीब 6 बजे हनुमान मंदिर के गर्भगृह में पानी पहुंच गया. इसी तरह से प्रयागराज के कई अन्य इलाके भी जलमग्न हो गए हैं, जिससे लोगों को अनेकों परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. जिला प्रशासन भी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.