Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गृह कलह से थी परेशान, अध‍िकारियों से मिलवाने के नाम पर मां-बेटी को मंदसौर लाए… नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

32

मंदसौर। गृह कलह से परेशान भानपुरा तहसील के गांव की एक महिला व उसकी नाबालिग बेटियों को मंदसौर में अधिकारियों से मिलाने के नाम पर एक युवक ले आया। यहां एक धर्मशाला में रात को नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया। मां-बेटी ने भानपुरा थाने पर जाकर प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए नईआबादी थाने मंदसौर भेज दिया है।

पुलिस थाना अधिकारी रोहित कच्छावा ने बताया कि पति-पत्नी के रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर महिला गांव से दो बालिकाओं व दो बेटों के साथ भानपुरा आई। शनि मंदिर में पति से तंग होने का किस्सा पं. मदनमोहन जोशी को सुना रही थी।

  • भानपुरा निवासी प्रफुल्ल प्रजापति ने पीड़ित महिला से सारी जानकारी लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के सामने मंदसौर में शिकायत करने का सुझाव देते हुए कहा कि हमें भी कल मंदसौर जाना है। मैं अधिकारियों से मिला दूंगा।
  • इस बात पर महिला अपनी दोनों नाबालिग बालिकाओं व दो लड़कों के साथ 30 जुलाई को शनि मंदिर में ही रात रुक गई।
  • एक अगस्त को सुबह पं. मदनमोहन जोशी और प्रफुल्ल प्रजापति के साथ जोशी के साथ ये लोग चार पहिया वाहन से मंदसौर पहुंचे।
  • शाम को प्रफुल्ल प्रजापति ने महिला व चारों बच्चों को श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के पास किसी धर्मशाला में कमरा दिलाया, फिर उनके लिए भोजन लेकर आया।
  • जानकारी के अनुसार आरोपित परिवार को विश्वास में लेकर उसी कमरे में ही रात रुक गया।
  • 2 अगस्त को तड़के तीन से 3:30 बजे के लगभग बाकी सदस्यों के गहरी नींद में सोते समय पलंग से नीचे सो रही नाबालिग का मुंह दबाकर पीड़िता व परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
तीन अगस्त को पीड़िता ने अपनी मां के साथ भानपुरा आकर आरोपित के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग की रिपोर्ट पर आरोपित 44 वर्षीय प्रफुल्ल पुत्र मोतीलाल प्रजापति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64/1 व 64/2 तथा पॉक्‍सो एक्ट की धारा 3, 4 में पुलिस थाना भानपुरा पर कायमी कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नई आबादी पुलिस थाना मंदसौर को भेजा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.