Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

दुनिया के अरबपतियों की दौलत में लगी आग, अडानी-अंबानी के 86 हजार करोड़ हुए राख

49

सोमवार को पहले भारत के शेयर बाजार में और उसके अमेरिकी स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. उसकी वजह से दुनिया के बड़े अरबपतियों की दौलत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. खास बात तो ये है दुनिया के टॉप 15 अरबपतियों में से 6 अरबपतियों की दौलत में 6 अरब डॉलर या उससे ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. सिर्फ अंबानी और अडानी की ही बात करें तो दोनों दौलत से 86 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. एशियाई अरबपतियों में सबसे ज्यादा नुकसान गौतम अडानी की नेटवर्थ से देखने को मिला है. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा नुकसान जेफ बेजोस की दौलत में देखा गया. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर भारत समेत दुनिया के बड़े अरबपतियों की दौलत में कितनी गिरावट देखने को मिली है.

अडानी अंबानी की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट

पहले बात गौतम अडानी की दौलत की करें तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार 6.31 अरब डॉलर यानी करीब 53 हजार करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है. जिसके बाद गौतम अडानी की कुल दौलत 104 अरब डॉलर रह गई है. खास बात तो ये है कि मौजूदा साल में गौतम अडानी की नेटवर्थ में 19.3 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है. वहीं दूसरी ओर एशिया के सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 33 हजार करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है. जिसके बाद मुकेश अंबानी की कुल दौलत 109 अरब डॉलर रह गई है. वैसे मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ मौजूदा साल में 12.5 अरब डॉलर बढ़ी है.

दुनिया के अरबपतियों की दौलत में बड़ी गिरावट

अगर बात दुनिया के टॉप अरबपतियों की नेटवर्थ की बात करें तो एलन मस्क को 6.29 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है.वहीं दूसरी ओर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 6.66 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है. बर्नार्ड अरनॉल्ट 1.17 बिलियन डॉलर, मार्क जुकरबर्ग 4.36 अरब डॉलर, बिल गेट्स 3.57 अरब डॉलर, लैरी पेज 6.29 अरब डॉलर, लैरी एलिसन 5.43 अरब डॉलर स्टीव बॉल्मर 4.33 अरब डॉलर, सर्जी ब्रिन 5.89 अरब डॉलर, वॉरेन बफे 4.50 बिलियन डॉलर, माइकल डेल 2.39 अरब डॉलर, जेंसन हुआंग की नेटवर्थ से 5.94 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है.

इस महिला ने मारी बाजी

खास बात तो ये है दुनिया सबसे ज्यादा दौलत किसी एक महिला की बढ़ी है और ये महिला दुनिया की सबसे अमीर बिजनेस वुमेन हैं. जी हां, उस अरबपति महिला का नाम है फ्रेंनकॉयज बेटनकॉर्ट मेयर्स है. जिनकी दौलत में एक बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद उनकी कुल नेटवर्थ 86.9 अरब डॉलर हो गई है. वैसे मौजूदा साल में उनकी नेटवर्थ 12.8 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वैसे सोमवार को गिरावट की वजह से ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार 36 अरबपतियों की दौलत में इजाफा देखने को मिला है. जबकि 37 अरबपतियों की दौलत में जीरो यानी ना तो बढ़ोतरी हुई है और ना ही गिरावट देखने को मिली है. इसका मतलब है कि दुनिया के 500 अरबपतियों में से 427 अरबपतियों की दौलत में गिरावट देखने को मिली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.