Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

बिन बुलाए मौत! ट्रक अपनी साइड, स्कूटी अपनी साइड, तभी हुआ ऐसा…और चली गई जान

22

महाराष्ट्र के नागपुर में दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार भाई-बहन ट्रक के नीच आ गए. घटना में बहन की मौत हो गई, वहीं भाई बाल-बल बच गया. पूरा हादसा नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. ट्रक को ओवरटेक करने पर स्कूटी उसके नीचे आ गई. स्थानीय लोगों ने घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

भाई अपनी बहन को को एग्जाम दिलाने ले जा रहा था. जैसे ही उसने ट्रक को ओवरटेक किया तभी हादसा हो गया. बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों में चीख-पुकार मच गई. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी फिसलते हुए ट्रक से टकराते हुए दिख रही है. वहीं ट्रक के पहिए के नीचे लड़की के आने से उसकी मौत हो गई.

ट्रक के नीच आए भाई-बहन

हादसा 3 अगस्त को नागपुर के बेसा रोड पर हुआ. यहां से गुजर रहे स्कूटी सवार भाई-बहन ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उसके नीचे आ गए. भाई अपनी बहन को स्कूटी पर बैठाकर एग्जाम दिलाने ले जा रहा था. जब वह बेसा रोड़ पहुंचे तभी हादसा हो गया. पुलिस के मुताबिक, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह टायर के नीचे आ गए. इस घटना में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई बाल बाल बच गया. उसे कुछ चोटें आई हैं. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

बहन की दर्दनाक मौत

जैसे ही हादसा हुआ वहां मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों भाई-बहन को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन बहन की पहले ही मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही बदहवास हालत में परिजन अस्पताल पहुंचे. बेटी की मौत से उन्हें गहरा दुःख हुआ. मां का रो-रोकर बुरा हाल है. भाई का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है. ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.