Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

5 अगस्त: 370 हटी, राम मंदिर की आधारशिला रखी, ऐतिहासिक है ये तारीख

48

5 अगस्त, ये तारीख भारत के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है. पांच साल पहले साल 2019 में मोदी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रभाव को खत्म कर दिया था. इसे बेहद ऐतिहासिक कहा गया. वहीं अगले साल 2020 में भी 5 अगस्त की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई. इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 492 साल से चले आ रहे राम मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन किया था.

साल 2019 में 5 अगस्त वो ऐतिहासिक तारीख है जिस दिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया था. साथ ही राज्य को दो हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था. वहीं दोनों को केंद्र शासित राज्य बना दिया था. सरकार का यह फैसला कश्मीर घाटी में बढ़ रहे अलगाववाद और आतंकवाद पर बहुत कड़ा प्रहार था. इसकी चोट से पाकिस्तान भी बौखला रहा था.

आतंकवाद भी एक बड़ी समस्या

बता दें कि धारा 370 भारत सरकार के किसी भी फैसले को जम्मू-कश्मीर में लागू होने से रोकता था. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है, यह सिर्फ कहने वाली बात थी. इसकी वजह से कश्मीर घाटी के कुछ परिवार मालामाल हो रहे थे. वहीं घाटी में अलगाव चरम पर था. इसकी वजह से आतंकवाद भी एक बड़ी समस्या बना हुआ था. हालांकि, धारा 370 को हटाने के दौरान संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. लेकिन इसके बावजूद भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे सदन में रखा था.

राम मंदिर की रखी गई आधारशिला

साल 2020 में 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर की आधारशिला की ऐतिहासिक घटना घटी. बड़ी बात यह है कि इस शुभ घड़ी का इंतजार हिन्दू समाज पिछले 491 वर्ष से कर रहा था. इसके लिए लगातार संघर्ष चला और पता नहीं कितने लोगों ने कुर्बानी दी. वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधार शिला रखी.

500 साल का इंतजार हुआ खत्म

जानकारी के मुताबिक 21 मार्च 1528 को मुगल आक्रांता बाबर के आदेश पर उसके सिपहसलार मीर बाकी ने राम मंदिर को ध्वस्त कर दिया था. फिर उस जगह पर एक ढांचा खड़ा कर दिया था. जिसे बाद में बाबरी मस्जिद भी कहा गया. हालांकि उस ढांचे को 6 दिसंबर 1992 को गिरा दिया गया था. इसके बाद कई सालों तक कोर्ट में केस चला और फैसला हिंदू समाज के पक्ष में आया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.