Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

दिल्ली में आशा किरण शेल्टर होम में मौतों के बाद एक्शन में राष्ट्रीय महिला आयोग, मुख्य सचिव और पुलिस कमिश्नर को भेजा नोटिस

38

दिल्ली के रोहिणी में आशा किरण शेल्टर होम में मौतों पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) हरकत में आ गया है. आयोग ने दिल्ली के मुख्य सचिव, पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर घटना से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने शेल्टर होम में संदिग्ध मौतों पर खुद ही संज्ञान लेते हुए यह नोटिस जारी किया है. एक दिन पहले यानी शुक्रवार को आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा शेल्टर होम का निरीक्षण करने भी पहुंचीं थीं.

आयोग की अध्यक्ष ने कहा था कि मानसिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बनाए गए शेल्टर होम में क्षमता से दोगुने लोगों की भीड़ है. मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके निरीक्षण के दौरान जब खाने को चेक किया गया तो कुछ में फंगस लगा हुआ था. शर्मा ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं. शेल्टर होम में रह रहे लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं.

AAP के चार विधायक धरने पर बैठे

शेल्टर पर होम सियासत गरम होने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी के चार विधायक आशा किरण होम पहुंचे थे. इन विधायकों में कुलदीप कुमार, महेंद्र गोयल ,जय भगवान उपकार और अखिलेश पति त्रिपाठी शामिल थे. इन चारों विधायकों को आशा किरण होम के भीतर घुसने नहीं दिया गया. इसके बाद नाराज होकर चारों विधायक शेल्टर होम के गेट पर धरने पर बैठ गए.

विधायक महेंद्र गोयल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में है तो उपराज्यपाल ही सबको आदेश दे रहे हैं. अधिकारी इस मामले को देख रहे हैं. इस समय उप-राज्यपाल की ही चल रही है. मामले की जांच की जा रही है. इसके लिए उपराज्यपाल जिम्मेदार हैं. अफसरशाही हावी है.

मंत्री आतिशी बोलीं- जांच रिपोर्ट का इंतजार करें

दिल्ली के आशा किरण में संदिग्ध मौत के मामले में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का बयान सामने आया. दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार का सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट आशा किरण होम चलाता है. ज्यादातर केस में गंभीर बीमारी के शिकार भी रहते हैं. 5 डॉक्टर और 17 नर्स भी वहां तैनात रहते हैं. 450 केयर टेकर भी वहां काम करते हैं.

आतिशी ने कहा कि ये गंभीर मामला है. इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के ऐलान हुआ है. अगर इस जांच में किसी अफसर की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. लापरवाही सामने आने पर अफसर के खिलाफ सरकारी कार्रवाई के अलावा पुलिस का मामला भी दर्ज कराएंगे. प्राथमिक कारण बताना उचित नहीं होगा, रिपोर्ट आने का इंतजार करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.