Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लड़कियों की गुंडई का वीडियो वायरल… बीच सड़क 3 लड़कियों ने एक कोचिंग छात्रा को जमकर पीटा, चलाए लात घूसे

61

मुरैना: आमतौर पर लड़कों को गलियों-सड़कों पर सरेआम लड़ते भिड़ते देखा जाता है। लेकिन मुरैना के जीवाजी गंज इलाके में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां शुक्रवार को नैनागढ़ रोड स्थित मयूर टॉकीज के पास स्थित जैन कॉलेज वाली गली में तीन युवतियों ने एक लड़की को घेरकर उसकी मारपीट कर दी। जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर वायरल कर दिया।

घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब मयूर टॉकीज के बगल में स्थित कॉलेज वाली गली में एक कोचिंग स्टूडेंट्स अपने घर की साइड जा रही थी। इसी दौरान 3 युवतियां आ गईं और उन्होंने ट्यूशन से लौट रही लड़की को घेरकर लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। तकरीबन 8 से 10 मिनट तक तीनों युवतियों ने गालियों के साथ अकेली लड़की से जमकर मारपीट की।

इसी दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने जैसे-तैसे पीड़ित लड़की को युवतियों के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने रास्ते रवाना हो गए। घटनाक्रम देख वहां से गुजर रहे लोग पहले तो सकपका गए फिर उन्होंने पूरा माजरा समझने के प्रयास किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.