Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

विराट कोहली से नहीं मिलते हैं धोनी? दोस्ती को लेकर किया बड़ा खुलासा

74

भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी के रिटायर हो जाने के बाद दोनों को आईपीएल के दौरान बातचीत करते हुए देखा जाता है. मैच से इतर समय निकालकर वो एक-दूसरे का हाल-चाल पूछते रहते हैं. आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरु के ओपनिंग मैच के दौरान क्रीज पर जाने से पहले धोनी के पास जाकर कोहली ने उनके कंधे पर हाथ रखकर बात की थी. दोनों की ये वीडियो काफी वायरल हुई थी. विराट तो पहले भी कई बार दोनों के बीच दोस्ती को लेकर बात कर चुके हैं, लेकिन पहली बार धोनी ने अपनी राय रखी है.

विराट को लेकर धोनी ने क्या कहा?

भारत के पूर्व विकेट कीपर कप्तान एक इवेंट में गए थे. इस दौरान उन्होंने विराट कोहली की खूब तारीफ की. उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में विराट को सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक बताया. धोनी ने उनके साथ टीम इंडिया के दिनों को भी याद किया. उन्होंने कहा कि विराट के साथ मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजी करना बहुत मजेदार होता था, क्योंकि दोनों खूब डबल और तीन रन के लिए भागते थे. इस दौरान उन्होंने ये भी खुलासा किया कि दोनों की बहुत ज्यादा मुलाकात नहीं होती है. आईपीएल के दौरान जब भी मुलाकात होती है, दोनों साइड में जाकर जरूर बात करते हैं.

विराट कोहली जब बुरे दौर से गुजर रहे थे, तब महेंद्र सिंह धोनी ने ही फोन करके हिम्मत बढ़ाई थी. इसका जिक्र खुद कोहली भी कर चुके हैं. विराट ने ये भी कहा कि धोनी ने उन्हें कप्तानी के लिए चुना और तैयार किया. इतना ही नहीं शुरू के दिनों में फ्लॉप होने के बावजूद मौका दिया नहीं तो उनका करियर खत्म हो गया होता.

‘थाला फॉर अ रीजन’ पर किया कमेंट

महेंद्र सिंह धोनी से इस इवेंट के दौरान ‘थाला फॉर अ रीजन’ ट्रेंड को लेकर भी सवाल किया गया. उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें इंस्टाग्राम के जरिए मिली थी. उन्होंने अपने फैंस के समर्थन का आभार जताया. धोनी ने कहा कि इसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खुद को डिफेंड करने के लिए नहीं आना पड़ता है. ये काम उनके फैंस कर देते हैं.

श्रीलंका के खिलाफ 1000 रन ठोक सकते हैं विराट

विराट फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं और वनडे सीरीज खेल रहे हैं. इस सीरीज में उनके पास श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 1000 रन बनाने का मौका है. श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने फिलहाल 889 रन 23 वनडे में बनाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरे करने के लिए अब उन्हें 111 रन की दरकार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.