Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

गोलगप्पा बेचने वाले से इश्क, शादी कहीं और तय; बेटी ने कर लिया सुसाइड तो पिता ने शव के किए 6 टुकड़े, फिर…

39

28 जुलाई की तारीख थी. बिहार का बेतिया शहर और शाम का समय था. यहां मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर मीर टोला के एक गांव में नहर के पास लड़की का शव बरामद हुआ. शव के टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में डाल को बांधा गया था. पुलिस ने जब बोरा खोला तो उसे देख उनके होश उड़ गए. बोरे में 6 टुकड़े तो मिले लेकिन शव का सिर नहीं था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुट गई.

जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की यह शव चनपटिया थानाक्षेत्र के चुहड़ी गांव निवासी विरेंद्र साह की बेटी है. इसके बाद पुलिस विरेंद्र के घर पहुंची. पूछताछ में वो अजीबोगरीब से बयान दे रहा था. पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया. पहले तो वो पुलिस को गुमराह करता रहा. लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने सब उगल दिया. फिर जो कहानी सामने आई उससे पुलिस भी हैरान रह गई.

पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी. उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए उसी ने उसके टुकड़े करवाए थे. इसके लिए उसने एक शख्स को 8500 रुपये देकर हायर किया था. उसी ने शव के टुकड़े किए और उन्हें ठिकाने लगाने में उसकी मदद की. पुलिस ने फिर उस शख्स जिसका नाम प्रभु शाह है, को भी गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल युवती का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है. उसे ढूंढा जा रहा है.

पिता की पसंद से नहीं करनी थी शादी

पिता विरेंद्र साह के अनुसार, उसकी बेटी की शादी नवंबर में होने वाली थी. लेकिन उसकी बेटी यूपी के एक गोलगप्पा बेचने वाले से प्यार करती थी. वह अपनी बेटी को इसके लिए काफी समझाया था लेकिन उसने नहीं मानी थी. उसने बताया कि 22 जुलाई को उसने अपनी बेटी को इसको लेकर डांट लगाई थी. इसके बाद उसने आवेश में आकर सुसाइड कर लिया.

500 रुपये दिए एडवांस

विरेंद्र ने बताया- जब मैंने बेटी लाश देखी को मैं डर गया. पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए मैंने अपने दोस्त से बात की. वो फल और मछली बेचता है. वो मेरी मदद करने के लिए तैयार हो गया. मैंने प्रभु शाह के साथ 8500 रुपये दिए में सौदा तय किया. 500 रुपये उसे एडवांस में भी दिए. उसने पैसों की खातिर मेरी बेटी की लाश के 6 टुकड़े कर दिए. फिर हमने लाश को ठिकाने लगा दिया. हमने लाश को बोरे में डालकर नहर में फेंक दिया.

पुलिस ने पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि इस घटना में उसके पिता के साथ उसके परिवार के 6 से 7 लोग शामिल हैं. जिनके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है. सदर डीएसपी ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.