Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी...

दुल्हन को काली बोलकर तोड़ी शादी, फिर तीन महीने बाद सामने आई दूल्हे की सच्चाई

51

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शादी से ठीक 15 दिन पहले दूल्हे ने दुल्हन को रिजेक्ट कर दिया. बोला- तुम काली हो. मेकअप किया करो. मैं तो शादी नहीं कर सकता तुमसे. दूल्हे के मुंह से ऐसी बातें सुनकर दुल्हन टूट गई. जिसे वो अपने सपनों का शहजादा समझ रही थी, उसी ने उसे पसंद करके बाद में रिजेक्ट भी कर दिया. इसके बाद दुल्हन अपने परिवार सहित थाने पहुंची. उसने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

मामला अलीपुर थानाक्षेत्र के करारागंज इलाके का है. यहां कुमारी भारती नामक की लड़की की शादी झांसी जिले के भिटौरा निवासी रूपेश संग तय हुई थी. रूपेश ने खुद दुल्हन को पसंद किया था. पिछले साल जून 2023 में दोनों की सगाई भी हुई. एक साल तक रूपेश अपनी होने वाली दुल्हन से बात करता था. सगाई में लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को 3 लाख रुपये नकद भी दिए. यही नहीं सगाई में अलग से 50 हजार रुपये खर्च भी हुए.

फिर जैसे ही शादी की डेट नजदीक आई तो दुल्हन पक्ष के लोग तैयारियों में लग गए. कार्ड छपवाए और रिश्तेदारों को भिजवाए गए. लेकिन शादी से महज 15 दिन पहले रूपेश ने भारती को फोन पर ऐसी बात कही जिससे उसके होश उड़ गए. रूपेश ने कहा- तुम खेतों में काम कर-करके काली हो गई हो. अब मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता. मेकअप किया करो, शायद कोई और मिल जाए. शादी 24 अप्रैल 2024 को होनी थी.

…तो ये थी असल वजह

भारती ने ये बात अपने परिजनों को बताई. उन्हें भी होने वाले दामाद की ये बात अच्छी नहीं लगी. दुल्हन के माता-पिता ने इस बारे में दूल्हे के घर वालों से भी बात करनी चाही. लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला. वो समझ गए कि उन लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया है. लेकिन अब तीन महीने बाद लड़की वालों को पता चला कि मामला तो कुछ और ही है. आरोप है कि रूपेश का रिश्ता कहीं और तय हो गया था. वहां से उन्हें 5 लाख रुपये दहेज में भी मिल रहे हैं. इसी वजह से रूपेश ने भारती से रिश्ता तोड़ा. भारती के परिवार ने अब रूपेश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. मामले में जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि आरोप सही पाए जाने पर दूल्हे के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.