Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

12

जबलपुर। शादीशुदा महिला से प्रेम का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव दिया। महिला ने शादी से इंकार कर दिया तो आरोपित ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद खुद भी आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

महिला और आरोपित दोनों अब एक ही अस्पताल में भर्ती है। पुलिस की निगरानी के बीच दोनों का उपचार हो रहा है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जांच में पता चला कि आरोपित नरेंद्र पंजाबी अविवाहित है।

बता दे कि मंगलवार को रांझी के मस्ताना चौक में फूूल बेचने वाली 42 वर्षीय महिला मंगलवार दोपहर दुकान पर बैठी थी। तभी ऑटो चलाने वाला नरेन्द्र पंजाबी वहां पहुंचा। उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो महिला ने इंकार कर दिया।

सुनते ही नरेन्द्र ने पास में रखी पेट्रोल की बोतल निकाली और महिला पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद पर भी पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पर पानी डालकर आग बुझाई। जिसके बाद दोनों को रांझी शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया।

अविवाहित है नरेंन्द्र

मामले में रांझी पुलिस ने नरेन्द्र पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि नरेन्द्र की शादी नहीं हुई है। उसकी आदतों की वजह से उसका विवाह नहीं हो रहा था। इसलिए वह महिला पर विवाह का दबाव बना रहा था।

भागने और वारदात की आशंका

रांझी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि आरोपी चूंकि पीड़ित महिला और आरोपित एक ही अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। यह बल नरेंद्र के पास तैनात किया गया है, ताकि वह फिर से कोई वारदात करने फरार न हो जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.