Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

बिहार : वैशाली में तेज रफ्तार ट्रक ऑटो से टकराया, सड़क पर बिछी लाशें; 5 की मौत

22

बिहार के वैशाली में एक ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी मृतक हाजीपुर के प्रसिद्ध बूढ़ी मैया मंदिर से पूजा अर्चना करके वापस लौट रहे थे. इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकि हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है. वहीं मृतकों की पहचान कर ली गई है. सभी मृतक मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के रहने वाले हैं.

जानकारी के मुताबिक यह हादसा लालगंज मानिकपुर रोड पर वैशाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है. चकौशन कोल्ड स्टोर के पास अचानक सवारियों से भरी ऑटो में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर की वजह से ऑटो में बैठी सवारियों गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसा इतना भीषण था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 5 लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों के शवों को सदर हॉस्पिटल भेजा गया है जहां पर उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है. यह पूरी घटना वैशाली जिले के रत्ती भगवानपुर गांव की है. घायलों की पहचान कर ली गई है सभी मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर के रहने वाले हैं और हाजीपुर से लौट रहे थे. हाजीपुर में प्रसिद्ध स्थान बूढ़ी मैया मंदिर में पूजा करने के लिए ये सभी लोग मोतीपुर से रवाना हुए थे. घर लौटते वक्त यह भीषण हादसा हुआ है.

परिजनों में मची चीख पुकार

भीषण हादसे में अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं बाकी लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई है जिसकी वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है. हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है. घर के सदस्यों के अचानक मौत की खबर के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजन मोतीपुर से शवों को ले जाने के लिए निकल चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.