Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

पाकिस्तान ने रची ये साजिश, इस फाइल पर क्लिक करते ही हो जाएगा बड़ा नुकसान

29

पाकिस्तान ने पहले तो आतंकी भेजे, फिर ड्रोन भेजे और अब खतरनाक वायरस को अपना नया हथियार बना लिया है. भारत ने पाकिस्तान के जब सभी हमलों को नाकाम कर दिया तो अब पाकिस्तान अब इंटरनेट के जरिए भारतीयों को नुकसान पहुंचाने की नई साजिश रच रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान अब भारत पर साइबर अटैक की तैयारी में है और इसके लिए Dance of the Hillary नाम के खतरनाक वायरस को एक फाइल में डालकर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है.

आप लोगों को व्हाट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम या फिर ईमेल के जरिए अगर कोई भी अनजान फाइल आती है तो फाइल पर भूल से भी क्लिक करने की गलती न करें, वरना आपकी ये छोटी सी लापरवाही आपको बहुत ही ज्यादा भारी पड़ सकती है. इस फाइल में मैलवेयर है जो आपकी पर्सनल जानकारी को चुरा सकता है और आपको वित्तीय नुकसान हो सकता है.

Dance of the Hillary क्या है?

ये एक खतरनाक मैलवेयर है जिसे वीडियो फाइल और डॉक्यूमेंट के रूप में सर्कुलेट किया जा रहा है. सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि एक बार अगर ये मैलवेयर आपके डिवाइस में घुस गया तो ये एक्टिवेट हो जाएगा और आपकी बैंकिंग डिटेल्स चोरी होने का खतरा बढ़ सकता है. ये वायरस आपके पास अनजान लिंक या अटैचमैंट के रूप में पहुंच सकता है, अगर आपको tasksche.exe नाम की फाइल मिलती है तो इस फाइल पर क्लिक करने की गलती न करें.

Malware Attack से खुद को कैसे बचाएं?

  • एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें.
  • ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट रखें.
  • संदिग्ध लिंक्स और अटैचमेंट्स पर क्लिक करने से बचें.
  • मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल.
  • ऐप डाउनलोड करते वक्त सावधानी बरतें.

Cyber Crime Helpline Number

अगर आप गलती से किसी अनजान फाइल पर क्लिक कर देते हैं और अगर बाय चांस आपका नुकसान हो जाता है तो बिना देर किए 1930 (नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर) पर कॉल कीजिए और अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.