Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

कच्छ में पकड़ी गई 110 करोड़ की ड्रग्स, इसी को खाकर आतंकी बनते हैं ‘फाइटर’

18

गुजरात के कच्छ-मुंद्रा सीमा पर कस्टम विभाग ने छापा मार कार्रवाई के दौरान 110 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की हैं. कस्टम विभाग ने दो दिनों की कार्रवाई के बाद सभी अवैध दवाओं को जब्त किया है. अधिकारियों के मुताबिक ट्रामाडोल नाम की दवा की 68 लाख गोलियां जब्त की गई हैं जो कि नशे के काम आती हैं. अधिकारियों को जांच में घोषित दवाओं के अलावा रॉयल 225 नाम की दवा मिली है जो कि ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट 225 मिलीग्राम है.

कच्छ के बंदरगाह पर कस्टम विभाग ने ट्रामाडोल टैबलेट को जब्त किया है. ड्रग्स की दो खेपें अलग-अलग जगहों पर मिली हैं. अधिकारियों ने पहले शनिवार को छापा मारा था और एक कंटेनर से प्रतिबंधित गोलियों को बरामद किया गया था. अधिकारियों के मुताबिक यह कंटेनर अफ्रीकी देश नाइजीरिया के लिए जा रहा था. इन ड्रग्स को राजकोट के एक कारोबारी ने भेजा था. जांच के बाद गोदाम पर छापा मारा गया जहां पर एक और बड़ी खेप इन प्रतिबंधित दवाओं की मिली है.

दूसरे शहरों में की जा रही तलाशी

कस्टम विभाग इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद से एक्टिव हो गया है. पुलिस जोर-शोर से राजकोट, गांधीनगर और गांधीधाम में संदिग्ध जगहों पर तलाशी में जुटी है. दो दिनों की कार्रवाई में पुलिस को एक दिन 26 लाख गोलियां और दूसरे दिन 42 लाख गोलियां बरामद की गई हैं. कुल मिलाकर 68 लाख गोलियों की खेप बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 110 करोड़ रुपये है.

पुलिस पूछताछ में जुटी

प्रतिबंधित दवाओं की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद इस मामले में अधिकारी लगातार जांच में जुटे हैं और दवाएं कहां से आई और किसने बनाई सारे पहलुओं को जांचा जा रहा है. ट्रामाडोल एक ओपिओइड दर्द की दवा है जिसका निर्यात प्रतिबंधित है. इस दवा की अफ्रीकी देशों में भारी मांग है क्योंकि आतंकवादी ज्यादा समय तक जागते रहने के लिए इन दवाओं का इस्तेमाल करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.