Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एक दिन पहले मनाया 18वां बर्थडेे, फिर ‘सॉरी’ बोलकर पांचवीं मंजिल से कूदी NEET छात्रा

44

डिप्रेशन… या अवसाद… आज के युग की एक खौफनाक सच्चाई. एक ऐसी स्थिति जिसमें फंसे इंसान को भी पता ही नहीं होता कि वह इस तरह की स्थिति से गुजर रहा है. अवसाद में रहने वाला शख्स आपको हंसता बोलता मिलता है इसलिए ये समझ पाना कई बार बहुत मुश्किल होता है कि उसके मन में क्या चल रहा है? डिप्रेशन में रहने वाले शख्स के अंदर बहुत कुछ चलता है लेकिन बाहर कुछ नहीं आ पाता. कहीं ना कहीं ये एक बड़ी वजह होती है कि अवसाद में रहने वाले इंसान किसी से बात नहीं कर पाते हैं. नहीं बता पाते कि उनको कितनी तकलीफ है और अंत में मौत को गले लगा लेते हैं. किसी के लिए भी इस बात को समझना काफी मुश्किल हो जाता है कि अवसाद में रहने वाला शख्स अगले ही पल क्या कर लेगा?

राजस्थान की राजधानी जयपुर से भी एक ऐसा ही परेशान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक NEET की छात्रा ने जिंदगी से मार ली और आत्महत्या कर ली. छात्रा NEET की तैयारी कर रही थी. छात्रा ने अपनी बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा की पहचान 18 साल की यति अग्रवाल के रूप में हुई है.

पांचवे माले से कूदकर दी जान

छात्रा जयपुर में विद्याधर नगर इलाके में रहती थी. इसी बिल्डिंग के पांचवे माले से कूदकर यति ने आत्महत्या कर ली. यति ने मरने से पहले माता-पिता और दोस्तों के नाम एक सुसाइड नोट लिखा था. जानकारी सामने आई है कि यति डिप्रेशन से जूझ रही थी. वह NEET परीक्षा में कम अंक आने की वजह से डिप्रेशन में थी. उसने अपने सुसाइड नोट में माता-पिता के लिखा कि वह उनकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई इसलिए ये कदम उठा रही है. छात्रा की नोटबुक से उसका सुसाइड नोट मिला था. छात्रा ने नोट में अपने परिजनों से माफी मांगी थी.

कल ही मनाया था बर्थडे

हैरानी की बात ये है घटना से एक दिन पहले ही छात्रा ने परिवार और दोस्तों के साथ बड़े उत्साह से अपना बर्थडे सेलिब्रेट भी किया था, लेकिन अब किसी को भी इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है. अपनी बर्थडे की तस्वीर में भी यति का हंसता हुआ चेहरा ही दिखा रहा है और अब यही चेहरा यति के माता-पिता को बार-बार याद आ रहा है. घटना के वक्त मृतक छात्रा के परिजन सो रहे थे. छात्रा को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा देख बिल्डिंग के बाकी लोग वहां इक्कठा हो गए और उसके परिजनों को बताया गया फिर लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.