Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर के करीब घूमने की जगहों पर टूरिस्ट बनकर जाएं, ना की ‘खतरों के खिलाड़ी’

34

इंदौर। बारिश शुरू होते ही प्राकृतिक स्थलों की खूबसूरती और भी निखर जाती है। हरियाली की चादर ओढ़े वादियों में पसरी शांति को कलकल बहती नदियों और झरने का शोर तोड़ता है तो पत्तों को छूकर गुजरती हवा आनंद और भी बढ़ा देती है। इंदौर शहर के आसपास ऐसे कई प्राकृतिक स्थल हैं जहां हर कोई जाना चाहता है और जाता भी है। प्राकृतिक सुंदरता से आच्छादित पहाड़ियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। शहर की भागमभाग जिंदगी के बीच वीकेंड में हजारों पर्यटक इन रमणीय स्थलों तक पहुंचते और मौज-मस्ती में लग जाते हैं।

 मौज-मस्ती के चक्कर में सतर्कता ताक पर रख देते हैं

शहर के आसपास कुछ पर्यटन स्थल तो ऐसे हैं, जहां हर साल कई हादसे होते हैं। वन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन सुरक्षा इंतजाम करता है। इसके बावजूद पर्यटन मौज-मस्ती के चक्कर में सतर्कता को ताक पर रख देते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

यदि इन स्थानों पर सैर-सपाटे के साथ थोड़ी सावधानी बरती जाए तो खुशियों के बैंक का बैलेंस सवाया किया जाना कोई बड़ी बात नहीं। जुलाई से दिसंबर तक इन पिकनिक स्पॉट पर हर शनिवार-रविवार को हजारों सैलानी आते हैं।

सेल्फी के चक्कर में झरने के मुंहाने पहुंचे जाते हैं

पातालपानी झरने के मुंहाने पर पर्यटक सेल्फी के चक्कर में पहुंच जाते हैं। पैर फिसलने और अचानक पानी बढ़ने से सीधे खाई में गिरने का डर बना रहता है। 2011 में भी कुछ लोग पानी के तेज बहाव के चलते खाई में गिर गए थे। हादसे में सभी की मौत हो गई थी।

चार साल पहले भी एक युवती सेल्फी के चक्कर में झरने के मुंहाने से गिर गई थी। इंदौर-खंडवा रोड स्थित चोरल नदी प्रमुख पिकनिक स्पाट है। यहां वर्षा के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, जो बीच नदी में जाकर फोटोग्राफी करते हैं।

यहां कई लोग गंवा चुके हैं अपनी जान

नदी में अचानक पानी बढ़ने से पर्यटक बाहर नहीं निकल पाते हैं। यहां कई लोग इस तरह अपनी जान गंवा चुके हैं। मेहंदी कुंड और बामनिया कुंड में भी नहाने के लिए उतरे कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां 11 अप्रैल 2023 को ही नहाने गए कॉलेज छात्र की मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.