Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

जबलपुर में 8 साल का बच्चा नाले में बहा, तलाश जारी

14

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 8 साल का बच्चा अचानक एक उफनते नाले में बह गया, यह घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर कटंगी थाना क्षेत्र की है। बच्चा पैर फिसलने के कारण गहरे नाले की तरफ चला गया था, मौके पर मौजूद लोगों ने उसको बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। इस घटना की सूचना पर कटंगी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों को भी बुलाया गया और बच्चे को तलाशा गया।

लेकिन एक घंटे तलाशने के बाद भी बच्चा कहीं नहीं दिखाई दिया। एसडीआरएफ की टीम भी कटंगी पहुंच गई थी और रात तक रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे का नाम फरहान है और वह नाना नानी के यहां पर घूमने के लिए आया हुआ था शनिवार को नमाज पढ़ने के बाद वह मस्जिद से घूमने के लिए बाहर निकला और अपने कुछ दोस्तों के साथ में रंगरेज नाले के पास पहुंच गया।

तभी उसका पैर फिसल गया था और वह गहरे नाले की तरफ चला गया जबलपुर से कटंगी पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रात 12 बजे तक रेस्क्यू चलाया और बच्चे को तलाश किया पर पानी का वहाब और बारिश के कारण तलाश में समस्या खड़ी होती रही। बच्चे को तलाशने के लिए रविवार को रेस्क्यू शुरू किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.