Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर...

मैहर: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मां शारदा मंदिर पहाड़ी पर लगाए गए 624 बोगनवेलिया पौधे

36

मैहर : एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मां शारदा मंदिर पहाड़ी में बोगनवेलिया पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान को बढ़ाने में जिला कलेक्टर मैहर रानी वाटेड , डॉ. राजेश तिवारी जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जगन सिंह ब्लॉक समन्वयक मैहर, दामोदर रोपवे एंड इंफ्रा लिमिटेड असरफ की भूमिका रही। इसके अलावा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक मैहर नवांकुर संस्थाए वात्सल्य द राइजिंग यूथ फाऊंडेशन, सेवा वाहिनी अरुणेए जनहित विकास परिषद जनहित विकास परिषद नंदन शिशु शिक्षा सदन के साथ-साथ मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत परामर्शदाता बीयस डब्लू एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्रा रोपवे प्रबंधन देवी जी धाम मैहर की सहभागिता रही।

अभियान में 624 बोगनवेलिया पौधों का रोपण कर पहाड़ी के सभी हिस्सों में वृक्षारोपण कार्य पूर्ण किया गया। नवांकुर संस्था वत्सल राइजिंग यूथ फाउंडेशन से अजय गुप्ता, महिमा मिश्रा, पुनीत मैनी, सेवा वाहिनी से मनोज शुक्ला, अरूणय जनहित विकास परिषद से राजेंद्र सिंह जनहित विकास परिषद से भानु प्रताप सिंह भदौरिया परामर्शदाता- शिव कुमार पटेल, रोहित द्विवेदी, कल्पना सिंह अरविंद गर्ग सीएमसीएलडीपी के छात्र- अमन सोनी आनंद मिश्रा, रोपवे से साइड प्रभारी असरफ इमाम, देवकुमार मिश्रा, साइड प्रभारी अशरफ, देव कुमार मिश्रा, तपस मंडल एवं कर्मचारी- अन्य स्टाफ के भी सहयोग से कुल 623 पौधों का रोपण किया गया। इसमें कलेक्टर मैडम स्वयं पहुंचकर एक वृक्ष का रोपण कर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की सभी स्वैच्छिकश संगठनों के कार्य की सराहना की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.