Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

कानपुर में हाईवे पर लगा नोटों का ‘ढेर’, कतर-कतर कर फेंके गए रुपए

38

कानपुर में लाखों रुपये के नोटों के टुकड़े मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई. हाइवे पर मिले नोटों के टुकड़ों की वजह से पूरे इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस भी मौके पर पहुंची और अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी है. पुलिस का कहना है कि नोटों को टुकड़े इतने छोटे हैं उससे उनके असली और नकली होने की अंदाजा नहीं लगाया जा पा रहा है. वहीं पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर-अलीगढ़ हाइवे पर अरौल थाना क्षेत्र के मेड़ुवा गांव के पास से जो सर्विस रोड निकला हुआ है, उसी पर नोटों के टुकड़े ग्रामीणों को देखने को मिले. रोड के किनारे इन टुकड़ों का ढेर लगा हुआ था. जब गांव वालों ने इसे करीब से देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दूसरे विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है.

फिलहाल मौके पर उपजिलाधिकारी समेत पुलिस बल पहुंचा है और नोटों की जांच की जा रही है. वहीं आरबीआई और इनकम टैक्स विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है. पुलिस ने नोटों के कटिंग को अपने कब्जे में ले लिया है. गांव वालों को किसी भ्रष्टाचार की आशंका लग रही है. गांव वालों का कहना है कि नोटों की कतरन में सिर्फ 2000 हजार के नोट को छोड़कर सभी नोटों की कतरन यानी 10, 20, 50, 100, 200 और 500 के नोटों की कतरन शामिल है.

खंगाल रहे CCTV फुटेज

पुलिस फिलहाल आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों से पूछताछ में जुटी है, वहीं हाइवे और आस-पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहा है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.